अलादीन का जिन्न भी नजरें दौड़ाने में गया चुक,आप 5 सेकंड में खोज सकते हैं 'कसाई'?

Published : Nov 11, 2024, 10:33 AM IST
Optical Illusion Game Challenge 11 November

सार

Optical Illusion Game Challenge: रजाई शब्दों के बीच छिपा है कसाई! सिर्फ 5 सेकंड में ढूंढकर दिखाएं अपनी तेज नजर और दिमाग। तैयार हैं इस मजेदार चुनौती के लिए?

Optical Illusion Game Challenge: क्या आप तेज दिमाग वाले हैं? चलिए, इसे परखने के लिए तैयार हो जाइए! आपके सामने एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण ऑप्टिकल इल्यूजन गेम है। इस खेल में आपको "रजाई" शब्दों की भीड़ में "कसाई" शब्द ढूंढना है। मजेदार बात ये है कि इसे ढूंढने के लिए आपके पास सिर्फ 5 सेकंड का वक्त है। अगर आपने 5 सेकंड में ढूंढ लिया, तो मान लीजिए कि आपकी नजर और दिमाग दोनों तेज हैं। तो तैयार हैं इस मजेदार चैलेंज के लिए?

टिप्स और ट्रिक्स

स्ट्रेटजी बनाएं: सबसे पहले एक कोने से शुरुआत करें और शब्दों को धीरे-धीरे स्कैन करते जाएं। ऐसा करने से आपकी नजरें हर शब्द पर ध्यान देंगी।

मध्य में ध्यान दें: कई बार उत्तर बीच में छिपा होता है। इसलिए एक बार नजर दौड़ाने के बाद सीधे मध्य भाग को ध्यान से देखें।

बिना हड़बड़ाए खोजें: ध्यान रखें, जल्दी के चक्कर में गड़बड़ न करें। एकाग्रता से खोजें, और सही शब्द पर टिकें।

5 सेकंड में ढूंढ लिया? वाह!

अगर आपने सही शब्द "कसाई" को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो आपको जोरदार शाबाशी! आप वाकई में तेज-तर्रार हैं। और अगर नहीं ढूंढ पाए, तो कोई बात नहीं। इस खेल का मजा ही यही है कि यह चुनौती भरा है। नीचे दी गई तस्वीर में उत्तर को चेक करें और अगली बार और भी ध्यान से खोजने की कोशिश करें।

दोस्तों के साथ कैसे खेलें?

इस मजेदार गेम को दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय नापें और देखें कि किसने कितने कम समय में "कसाई" को ढूंढा। इसे एक छोटा-सा मुकाबला बना सकते हैं और जो सबसे पहले ढूंढ ले, उसे "आईक्यू चैंपियन" का खिताब दें। तो क्या कहते हैं, अपने दोस्तों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं? इस गेम को खेलिए, हंसिए और देखिए कि असली तेज दिमाग किसका है!

ये भी पढ़ें

बड़े तीसमारखां को भी 5 सेकंड में नहीं दिखा! क्या आपने A के बीच छिपा 4 देखा?

IQ के ये 7 सवाल, सिर्फ जीनियस ही सुलझा सकते हैं! क्या आप तैयार हैं?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर