Periyar University Result 2025 Out: पेरियार यूनिवर्सिटी UG-PG एग्जाम रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

Published : Jun 19, 2025, 01:38 PM ISTUpdated : Jun 19, 2025, 01:48 PM IST
Periyar University Result 2025

सार

Periyar University Result 2025 Out: पेरियार यूनिवर्सिटी ने अप्रैल 2025 के UG/PG एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र periyaruniversity.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom समेत कई कोर्सेज के रिजल्ट उपलब्ध हैं।

Periyar University April UG PG Exam Result 2025: अगर आपने पेरियार यूनिवर्सिटी, सेलम से BA, BSc, BCom, MA, MSc या MCom जैसे किसी भी UG या PG कोर्स की परीक्षा अप्रैल 2025 में दी थी, तो अब आपके रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यूनिवर्सिटी ने अपने DUIC और CDOE मोड में हुए अप्रैल सेशन के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट एग्जाम्स का रिजल्ट ऑफिशियली जारी कर दिया है। छात्र अपना Periyar University Result 2025 यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार रिजल्ट में तमाम कोर्स शामिल हैं। ये परीक्षाएं यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई थीं। रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

Periyar University Result 2025: किन कोर्सेस का रिजल्ट हुआ जारी?

Periyar University द्वारा घोषित रिजल्ट में शामिल हैं-

  • बीए, बीएससी, बीकॉम (UG Courses)
  • एमए, एमएससी, एमकॉम (PG Courses)
  • और अन्य डिग्री प्रोग्राम्स जो यूनिवर्सिटी के एफिलिएटेड कॉलेजों में संचालित होते हैं।

कैसे देखें Periyar University Result 2025?

रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए “Examination Results” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Periyar University Result 2025 Direct Link

ये भी पढ़ें- JPSC APP Vacancy 2025: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए झारखंड में निकली सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

कौन-कौन कर सकते हैं रिजल्ट चेक?

  • DUIC (Directorate of University Industry Collaboration) के छात्र
  • CDOE (Centre for Distance and Online Education) के छात्र
  • रेगुलर और डिस्टेंस मोड दोनों के छात्र

ये भी पढ़ें- RSOS 10th 12th Result 2025 Out: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट जारी, यहां देखें पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर