
PSEB 12th Result Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 14 मई 2025 को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार था और आखिरकार बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in और punjab.indiaresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दी है। इस साल कुल 2,65,388 छात्रों ने पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,41,506 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की और इस तरह कुल पास प्रतिशत रहा 91%।
इस बार हरसिरत कौर ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल करते हुए 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं। हरसिरत ने परफेक्ट स्कोर कर न सिर्फ पंजाब का नाम रोशन किया, बल्कि अपने स्कूल और परिवार को भी गौरवान्वित किया। इसके अलावा मनवीर कौर (498/500 अंक) और अर्श (498/500 अंक) सेकंड टॉपर बने।
पंजाब बोर्ड के नतीजों में लड़कियों ने इस साल भी बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 1,24,229 लड़कियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1,17,175 ने पास किया। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 94.32%। वहीं, 1,41,156 लड़कों में से 1,24,328 पास हुए, यानी पास प्रतिशत रहा 88.08%। खास बात यह रही कि तीनों ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी परीक्षा पास की और 100% रिजल्ट दर्ज किया। गैटेगरी वाइज PSEB 12th रिजल्ट डिटेल नीचे देखें-
| PSEB 12th रिजल्ट कैटेगरी | उम्मीदवारों की संख्या | पास उम्मीदवारों की संख्या | पास प्रतिशत |
| PSEB 12th रिजल्ट पास प्रतिशत | 265,388 | 241,506 | 91.00% |
| लड़कियों का रिजल्ट | 124,229 | 117,175 | 94.32% |
| लड़कों का रिजल्ट | 141,156 | 124,328 | 88.08% |
| ट्रांसजेंडर का रिजल्ट | 3 | 3 | 100.00% |
| शहरी क्षेत्र का रिजल्ट | 116,303 | 105,537 | 90.74% |
| ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट | 149,085 | 135,969 | 91.20% |
| सरकारी स्कूलों का रिजल्ट | 168,979 | 153,794 | 91.01% |
| प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट | 70,763 | 65,437 | 92.47% |
| सहायता प्राप्त स्कूलों का रिजल्ट | 25,646 | 22,275 | 86.86% |
इस बार ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स ने शहरी छात्रों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत रहा 91.20%, जबकि शहरी इलाकों का रहा 90.74%। सरकारी vs प्राइवेट स्कूलों के रिजल्ट की बात करें तो सरकारी स्कूलों का रिजल्ट रहा 91.01%, जबकि निजी (प्राइवेट) स्कूलों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर रहा और वहां पास प्रतिशत 92.47% तक पहुंच गया। वहीं एडेड स्कूलों का पास प्रतिशत थोड़ा कम 86.86% रहा।
इस साल 2,41,506 स्टूडेंट्स पास हुए, 17,844 छात्रों को कम्पार्टमेंट मिला (6.72%) और 5,950 छात्र फेल हो गए (2.24%)। वहीं 88 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi