Punjab Board 12th Result 2023: इंटरमीडिएट में 92.47 फीसदी पास, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Published : May 24, 2023, 05:10 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 05:57 PM IST
Punjab board result out

सार

Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एग्जाम में 92.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से बुधवार यानी आज 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार इंटरमीडिएट में 92.47 फीसदी स्टू़डेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Punjab board results 2023 direct link: यहां चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • 'PSEB 12th result 2023' के लिंक पर जाकर रिजल्ट पेज पर जाएं।
  • दिए गए सेक्शन में रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें। Assam 10th Board Results 2023: हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित, 72.69 फीसदी पास, स्टूडेंट्स यहां करें चेक

punjab board results 2023:  पंजाब बोर्ड की ओर से इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 20 मार्च से शुरू हुई थी और 20 अप्रैल तक चली थी। सभी एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में दो बजे से पांच तक आयोजित किए गए थे। दिन में तेज धूप के बाद भी स्टूडेंट्स में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस बार इंटरमीडिएय के एग्जाम में कुल 2 लाख 96 हजार 709 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 2 लाख 74 हजार 378 कैंडिडेट्स ने इसबार सफलता हासिल की है। 

ये भी पढ़ें. WB 12th Board result 2023: इंटरमीडिएट में 89.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास, यहां चेक करें परिणाम

Punjab Board 12th Result 2023: पास प्रतिशत में लड़कियां आगे
पंजाब बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। कुल पास प्रतिशत में इस बार लड़कियां का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी रहा है। जबकि कुल 90.25 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। पिछली बार की तुलना में इसबार लड़कियों का पास प्रतिशत गिरा है। 2022 में कुल 96.96 स्टूडेंट पास हुए थे। इसमें 97.78 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। ट्रांसजेंडर का परिणाम 90 फीसदी रहा था।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है