WB 12th Board result 2023: इंटरमीडिएट में 89.25 फीसदी स्टूडेंट्स पास, यहां चेक करें परिणाम

Published : May 24, 2023, 04:11 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 05:53 PM IST
wb 12th class students

सार

WB 12th Board result 2023 वेस्ट बंगाल बोर्ड की ओर से 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 89.25 प्रतिशत स्टूडेंट ने सफलता हासिल की है।

एजुकेशन डेस्क। वेस्ट बंगाल बोर्ड का 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया गया है। 89.25 फीसदी स्टूडेंट को एग्जाम में सफल हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in, wbchse.wb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट अपना रोल नंबर आदि डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

west bengal 12 class results direct link 

  • सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद West Bengal Higher Secondary Examination Result 2023 पर क्लिक करें।
  • ओपेन हुए नए पेज पर अपना रोल नंबर और दूसरी डिटेल डालकर सब्मिट कर दें।  
  • रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें. Assam 10th Board Results 2023: हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित, 72.69 फीसदी पास, स्टूडेंट्स यहां करें चेक

WB 12th Board result 2023: SMS से देखें वेस्ट बंगाल 12वीं का रिजल्ट
12वीं स्टूडेंट बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के साथ ही एसएमएम के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए रिजल्ट देखने के लिए आपको WB12-स्पेस-रोल नंबर टाइप करके 5676750 या 58888 पर भेज सकते हैं। कुछ समय बाद  परिणाम आपके मैसेज बॉक्स में भेज दिया जायेगा।

WB 12th results 2023: साढ़े आठ लाख स्टूडेंट ने दिया एग्जाम 
पश्चिम बंगाल बोर्ड का 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस सेशन में 12वीं क्लास का एग्जाम 14 मार्च से 27 मार्च तक किया गया था। इंटरमीडिएट के एग्जाम में इस बार कुल 8.52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 7.3 लाख स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। वेस्ट बंगाल सरकार ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी है।  

WBCHSE WB HS Result 2023: लड़कों का पास प्रतिशत अधिक 
वेस्ट बंगाल बोर्ड की 12वीं क्लास के रिजल्ट में इस बार लड़कों ने बाजी मार ली है। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत कम हो गया है। इस बार लड़कों का रिजल्ट 91.8 फीसदी रहा. वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 86.3 रहा है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है