Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 Date: राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस रिजल्ट की घोषणा कब ? लेटेस्ट अपडेट्स

Published : Sep 22, 2023, 11:51 AM ISTUpdated : Sep 25, 2023, 01:26 PM IST
rajasthan bstc pre deled result 2023 date

सार

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2023 Date: राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स रिजल्ट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। घोषणा होने के बाद panjiakpredeled.in पर चेक कर सकते हैं।जानें कब आयेगा राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट?

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023 Date: राजस्थान ऑफिस कोर्डिनेटर की ओर से जल्द ही डीएलएड एंट्रेस एग्जाम (बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2023) के रिजल्ट की घोषणा किये जाने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार इसे panjiakpredeled.in पर चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय पर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया जायेगा।

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। अभ्यर्थियों को कुल 600 अंकों के लिए 200 प्रश्नों का उत्तर देना था।

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डेलेड रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

राजस्थान बीएसटीसी प्री डेलेड रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। ऑनलाइन मार्क्स चेक करने के लिए रोल नंबर और/या उस पर उल्लिखित अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी।

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद राजस्थान DELEd एंट्रेस एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट panjiakpredeled.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023: कैसे चेक करें ?

  • panjiakpredeled.in पर जाएं।
  • अब, प्री-डीएलएड परीक्षा परिणाम लिंक ढूंढें और खोलें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें, लॉगिन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।

ये भी पढ़ें

CTET Result 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट कब आयेगा, कहां, कैसे चेक करें? लेटेस्ट अपडेट

सबसे अमीर YouTubers में से एक हैं दिलराज सिंह रावत, इतनी है कमाई...

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए