RBI JE 2023: आरबीआई जेई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published : Jul 11, 2023, 07:03 AM IST
rbi je

सार

RBI JE Admit Card 2023: आरबीआई जेई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ऐसे करें डाउनलोड Opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल के पद 2022 की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरबीआई जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कैंडिजेट अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जरूरी डीटेल्स डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI JE 2023 में 35 पदों पर भर्ती
आरबीआई जेई 2023 भर्ती एग्जाम 15 जुलाई को आयोजित की जाने वाली है। एग्जाम पेपर देने के लिए  कुल 150 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। अंग्रेजी की परीक्षा छोड़कर सभी पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में 35 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें से 29 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए है और बाकी 6 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए हैं। कैंडिडेट का सेलेक्शन प्रोसेस दो फेज में होगा। पहले फेज में ऑनलाइन एग्जाम होंगे और दूसरे फेज में लैंग्वेज प्रोविशिएंसी टेस्ट (LPT) शामिल होगी।

ये भी पढ़ें. UPPSC PCS Main Exam 2023: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

RBI JE 2023 एग्जाम डीटेल

  • एग्जाम मे ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र में कुल 180 प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न पत्र कुल 4 खंडों में विभाजित हैं।
  • अधिकारी अंग्रेजी भाषा और जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में हर सही आंसर के लिए 1 नंबर मिलेंगे। 
  • बचे हुए सेक्शन्स में अथारिटी हर सही आंसर के लिए 2.5 अंक निर्धारित हैं।
  • हर गलत आंसर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें. JEECUP Exam 2023: जेईई सीयूपी एग्जाम 26 जुलाई से, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

RBI JE 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अपनी लॉगिन डीटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • डीटेल का वैरीफिकेश करें और फिर सबमिट करें।
  • आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक कर इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?