
Rajasthan 12th Result 2025 Pass Percentage: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आज, 22 मई 2025 को दोपहर 5 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की तीनों स्ट्रीम के लाखों छात्रों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर छात्र अपना Rajasthan 12th Result 2025 चेक कर सकते हैं। RBSE 12th Result 2025 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड चेयरमैन महेश चंद शर्मा की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस बार करीब 8.93 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें सबसे ज़्यादा 5.87 लाख छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे, जबकि साइंस से 2.73 लाख और कॉमर्स से लगभग 28 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके अलावा 3907 छात्रों ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में हिस्सा लिया। आगे देखें RBSE 12th Result 2025 Pass Percentage streams wise और Rajasthan 12th Board Result 2025 Girls vs Boys पास प्रतिशत और परफॉर्मेंस।
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में साइंस स्ट्रीम में कुल 2,72,138 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,67,864 ने सफलता हासिल की। पास प्रतिशत 98.25% रहा। इस स्ट्रीम में गर्ल्स का परफॉर्मेंश ब्वॉयज से बेहतर रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में 99.02% लड़कियों ने सफलता पाई, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा।
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28,010 छात्र परीक्षा में बैठे और इनमें से 27,750 छात्र पास हुए। कॉमर्स में पास प्रतिशत 99.07% रहा, जो तीनों स्ट्रीम में सबसे ज्यादा है। लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% रहा, जबकि 99.27% लड़कियों ने परीक्षा पास की। यानी कॉमर्स में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में आर्ट्स स्ट्रीम के सबसे ज्यादा 5,78,164 छात्रों ने परीक्षा दी और 5,65,346 पास हुए। पास प्रतिशत 97.78% रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी। 98.42% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 97.09% रहा।
RBSE 12वीं के रिजल्ट ने इस साल पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल आर्ट्स का रिजल्ट 96.88%, कॉमर्स का 98.95% और साइंस का 97.73% था। इस बार सभी स्ट्रीम्स में पास प्रतिशत बढ़ा है और हर स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
बोर्ड ने जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा। उसकी तारीख की घोषणा कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी।
छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर स्ट्रीम वाइज रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल डालने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है। RBSE 12th Result 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन हर स्ट्रीम में टॉप पर रहा। यह इस साल की सबसे बड़ी बात रही। ऐसे में अब सभी की नजरें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 पर हैं।