RBSE Class 8th Result 2023: 8वीं क्लास 94 % स्टूडेंट्स पास, इस बार मार्क्स नहीं ग्रेड मिलेंगे...स्टूडेंट्स यहां करें चेक

Published : May 17, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : May 17, 2023, 07:36 PM IST
466711-exam-results-17938.jpg

सार

RBSE Class 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है।  स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। राजस्थान बोर्ड (RBSE) आज 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूड़ेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। RBSE रिजल्ट 2023 कक्षा 8 लिंक पर क्लिक करने पर ओपेन विंडो में अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार करीब 13 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए हैं।

94 फीसदी स्टूडेंट्स पास
राजस्थान बोर्ड का 8वीं कक्षा का परिणाम अच्छा आया है। कुल 94 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इस बार का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बेहतर है। इस बार 94 फीसदी स्टूडेंट्स ने एग्जाम में सफलता हासिल की है। वहीं वर्ष 2022 में 92.76 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए थे। 

ये  भी पढ़ें. MP Board 5th 8th Result 2023 Live: 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

RBSE 8th class result direct link स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद जो होमपेज खुलेगा उस पर 'आरबीएसई बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिए गए सेक्शन में मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट क दें।
  • आरबीएसई 8वीं बोर्ड परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकालकर रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें.  Haryana Board HBSE 10th result 2023 : हरियाणा बोर्ड 10वीं में 65.43% स्टूडेंट्स पास, Direct Link से फटाफट चेक करें रिजल्ट

rbse class 8th result updates मार्क्स नहीं ग्रेड मिलेंगे
इस 8वीं क्लास में राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा परिणाम में ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया है। ऐसे में किस स्टूडेंट्स को कितने मार्क्स मिले यह पता नहीं चल सकेगा.  स्टूडेट्स के रिजल्ट में मार्क्स के बजाए हर सबजेक्ट्स में उसका ग्रेड लिखा होगा। स्टूडेंट्स को मार्क्स के तनाव से बचाने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। हर ग्रेड के लिए मार्क्स की एक रेंज तय कर दी गई है। छात्रों को उनकी परफॉरमेंस के आधार पर A, B, C, D, E ग्रेड दिया जाएगा।

 इस प्रकार अंकों से तय होगा ग्रेड

ग्रेड अंक
86 से 100
B71 से 85
51 से 70
33 से 50
0 से 32

RBSE Class 8th Result 2023: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करें स्टूडेंट्स
कक्षा 8वीं का परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन यह ध्यान रहे कि वह उनका प्रोविजनल रिजल्ट होगा। आरिजनल रिजल्ट स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से ही कलेक्ट करना होगा। आरबीएसई रिजल्ट में स्टूडेंट्स की डीटेल में उनका नाम, रोल नंबर, विषय, पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड, समग्र ग्रेड और परिणाम शामिल हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे