REET Mains 2023 Result Out: लेवल-1 के लिए रीट मेंस का परिणाम घोषित, यहां करें चेक

Published : May 27, 2023, 12:07 PM IST
students pic

सार

REET Mains 2023 Result Out: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने REET level-1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 21 हजार खाली पदों के लिए 41 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को शार्ट लिस्ट किया गया है।

एजुकेशन डेस्क।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट थर्ड ग्रेड लेवल -1 का रिजर्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकत हैं। 21 हजार पदों पर भर्ती के लिए कुल 41 हजार 546 कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 

REET mains level 1 exam result: कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन होगा
इनमें 38280 कैंडिडेट्स गैर-टीएसपी एरिया से हैं जबकि 3266 कैंडिडेट्स टीएसपी एरिया से आते हैं। RSSB की ओर से इन सभी कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जल्द ही इनके डॉक्यूमेंंट्स का वैरीफिकेशन कर इनकी भर्तियां की जाएंगी। 

ये भी पढ़ें.  राजस्थान के युवाओं के लिए सुखद खबर: जल्द जारी हो सकता है REET एग्जाम रिजल्ट, वेबसाइट पर किया जाएगा अपलोड

REET Mains Exam 2023 Results यहां चेक करें 

  •  सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आकर result के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर प्राइमरी स्कूल टीचर्स (लेवल -1) 2022: डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए सेलेक्ट कैंडिडेट की लिस्ट पर क्लिक करें।
  • ओपेन हुई पीडीएफ लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें। 
  • फिर REET रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें. राजस्थान के बस के बाहर 'पेपर लीक' रोक पाना ! 2019 के बाद हर साल औसतन 3 पेपर लीक, दांव पर 40 लाख छात्र-छात्राओं का फ्यूचर

download Reet level 1 result 2023: REET 2023 के कटऑफ मार्क्स जारी
आरईईटी (REET) 2023 मेंस के परिणाम में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स यह भी जानें कि जारी की गई लिस्ट प्रोविजनल होगी। कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स और एलिजिबिलिटी के वैरिफिकेशन के बाद बोर्ड सफल कैंडिडेट्स को अलग से नोटिस जारी करेगा. शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट के साथ बोर्ड ने REET 2023 कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।राजस्थान रीट मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 कुल 48000 पदों के लिए आयोजित की गई थी। एगजाम 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 के बीच कराया गया था।  तक विभिन्न अलग-अलग पारियों में परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। 

RSSB resleased REET result: करीब दो लाख कैंडिडेट्स ने दी परीक्षा
रीट लेवल एक और दो में 2 लाख 12 हजार 342 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से एक लाख 96 हजार 696 कैंडिडेट्स ने एगजाम दिया था। 15646 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल नहीं हुए थे।   

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद