RPF Constable Salary 2025: आरपीएफ कांस्टेबल की कितनी होती है इन-हैंड सैलरी, कौन-कौन से भत्ते मिलते हैं?

Published : Jun 21, 2025, 02:33 PM IST
RPF Constable Salary 2025

सार

RPF Constable Salary in Hand: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कॉन्स्टेबल की सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी। जानिए आरपीएफ कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है और क्या सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं। प्रमोशन के मौके क्या-क्या हैं?

RPF Constable Salary 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट RRB की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब यदि आपने RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर ली है, जो जानिए कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कॉन्स्टेबल की सैलरी कितनी होती है और उन्हें किस तरह की सरकारी सुविधाएं और प्रमोशन का मौका मिलता है। जानिए RPF Constable Salary 2025 डिटेल।

RPF कॉन्स्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

RPF कॉन्स्टेबल की सैलरी की बात करें तो 7वें वेतन आयोग के अनुसार RPF कॉन्स्टेबल को मिलने वाली सैलरी स्ट्रक्चर इस प्रकार है-

सैलरी कॉम्पोनेंट रकम (₹ में)
बेसिक पे ₹21,700
ग्रेड पे ₹2,000
महंगाई भत्ता (DA) ₹6,000 – ₹8,000
अन्य भत्ते (HRA, TA आदि) ₹4,000 – ₹6,000
कुल इन-हैंड सैलरी ₹30,000 – ₹35,000

नोट: सैलरी में थोड़ा बहुत अंतर पोस्टिंग लोकेशन के हिसाब से हो सकता है।

RPF कॉन्स्टेबल को मिलने वाले सरकारी भत्ते और सुविधाएं

RPF कॉन्स्टेबल की नौकरी में सैलरी के साथ ही कई शानदार सरकारी लाभ और सुविधाएं भी मिलते हैं, जिसमें- फ्री मेडिकल सुविधा (परिवार सहित), सरकारी आवास या HRA भत्ता, यात्रा भत्ता (TA), यूनिफॉर्म और राशन भत्ता, रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधा दी जाती है।

RPF कॉन्स्टेबल भर्ती के बाद प्रमोशन और करियर ग्रोथ

RPF कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत नौकरी में बहाली के बाद मेहनत और अनुशासन के बल पर आप तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। जानिए RPF में प्रमोशन इस तरह होता है-

  • कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल
  • फिर ASI (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर)
  • उसके बाद SI (सब इंस्पेक्टर)
  • और फिर इंस्पेक्टर तक प्रमोशन का मौका मिलता है।
  • प्रमोशन डिपार्टमेंटल एग्जाम और अनुभव के आधार पर होता है।

किन उम्मीदवारों के लिए है बेस्ट RPF कॉन्स्टेबल की नौकरी? कौन कर सकता है अप्लाई

अगर आप एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी चाहते हैं, अगर आप देश सेवा के साथ करियर और भविष्य दोनों सुरक्षित करना चाहते हैं और अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए RPF Constable की नौकरी बिल्कुल सही है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी