RPSC PGT एडमिट कार्ड 2025 जारी: यहां से करें डाउनलोड, एग्जाम डेट और इंपोर्टेंट इंस्ट्रक्शन चेक करें

Published : Jun 20, 2025, 01:04 PM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 01:05 PM IST
RPSC PGT Admit Card 2025 Out

सार

RPSC PGT Teacher Admit Card 2025 Released: राजस्थान PGT भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से इसे डाउनलोड करें। महत्वपूर्ण तिथियां, निर्देश और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी यहां देखें।

RPSC PGT Teacher Admit Card 2025 Out: अगर आप राजस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने PGT भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC PGT Teacher एडमिट कार्ड में दी गई है परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसमें दी गई हर जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

कब होगी RPSC PGT परीक्षा 2025?

RPSC PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 जल्द ही राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा की सटीक तारीख और शिफ्ट की जानकारी उनके एडमिट कार्ड में मिलेगी। इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ एडमिट की जांच करना भी जरूरी है।

कैसे डाउनलोड करें RPSC PGT Admit Card 2025

RPSC PGT परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अब होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
  • “PGT भर्ती परीक्षा 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

RPSC PGT परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

RPSC PGT परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें-

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • जरूरी निर्देश (Instructions)

RPSC PGT Teacher परीक्षा केद्र पर ये डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरूरी

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी ले जाना अनिवार्य है। इनमें से कोई भी एक साथ रखें:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस

RPSC PGT परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड की एक से ज्यादा कॉपी निकाल कर रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और ID प्रूफ के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • RPSC की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
  • अगर आपको कोई दिक्कत हो रही हो, तो RPSC हेल्पलाइन या वेबसाइट पर दिए गए पते पर संपर्क करें।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?