
RRB Group D 2025 CUT-OFF: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लेवल 1 भर्ती 2025 यानी ग्रुप डी के तहत 32,438 पदों पर आवेदन आखिरी तारीख 1 मार्च 2025 है। यदि आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक हैं और अबतक आवेदन नहीं किया है तो फटाफट अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। बता दें कि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2025 है। जबकि फॉर्म में सुधार 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक किए जा सकते हैं। जिन लोगों ने RRB Group D 2025 के लिए आवेदन किया है, वे यहां परीक्षा पैटर्न और कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स चेक कर लें। साथ ही एक्सपर्ट से जानें की इस साल RRB Group D 2025 भर्ती का कटऑफ क्या जाएगा।
The Winners Institute के एक्सपर्ट ने एक्सप्लेन किया कि RRB Group D 2025 CUT-OFF क्या जाएगा और कटऑफ कैसे तय होता है। एक्सपर्ट ने इस वीडियो में बताया है कि- कितनी वैकेंसी है, कितने लोग फॉर्म भर रहे हैं, पेपर कितनी शिफ्ट में होता है, पेपर का लेवल कैसा होता है, नॉर्मलाइजेशन के बाद मार्क्स में कितना चेंज जाता है, ऐसे बहुत सारे फैक्टर्स हैं, जिसे कट ऑफ तय होता है। कट ऑफ हर बार बदलेगा। पिछले कटऑफ और 2025 के एग्जाम का जब कट ऑफ देखोगे दोनों में कोई संबंध नहीं रहेगा। सारे आंकड़े इधर-उधर हो जाएंगे। देखिए वीडियो में उन्होंने क्या बताया।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 मिनट की होगी। हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेंगे।
ये भी पढ़ें- IAS बहनें टीना-रिया डाबी और गौरी खान के बीच ये है खास रिश्ता, जानिए
ये भी पढ़ें- RRB लेवल 1 के 32,438 पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन, जान लें एग्जाम पैटर्न और कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स डिटेल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi