
RRB NTPC Exam 2025 Important Instructions: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC परीक्षा (CBT-1) आज यानी 7 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। यह परीक्षा करीब 1 महीने तक यानी 9 सितंबर तक चलने वाली है। NTPC भर्ती 2025 के लिए करीब 1 करोड़ युवाओं ने आवेदन लिया है, जिसमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों तरह के कैंडिडेट्स शामिल हैं। इस बार NTPC के अंडरग्रेजुएट पदों के लिए कुल 3445 सीटों पर भर्ती हो रही है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले ही जारी कर दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप RRB की रीजनल वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। आगे जानिए RRB NTPC 2025 एग्जाम डे इंपोर्टेंट गाइडलाइन्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ड्रेस कोड।
RRB NTPC UG Admit Card 2025 Download Link
परीक्षा हॉल में ये चीजें ले जाना मना है-
CBT-1 सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है, चाहे आपने कोई भी पद चुना हो। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और कुल 90 मिनट की होगी। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें- 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान), 30 प्रश्न मैथ्स (गणित), 30 प्रश्न रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के होंगे। कैंडिडेट इस बात कर ध्यान रखें कि हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर काटे जाएंगे, यानी निगेटिव मार्किंग है।
ये भी पढ़ें- SBI Clerk Bharti 2025: एसबीआई क्लर्क की 6589 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, जानिए फीस और योग्यता
RRB NTPC भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल 4 चरणों में होती है, जिसमें- CBT-1 (Computer Based Test 1) सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। CBT-2 या स्किल टेस्ट- टाइपिंग टेस्ट के रूप में, इसमें CBT-1 में सफल कैंडिडेट शामिल होते हैं। तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और अंतिम यानी चौथे चरण में कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट देना होता है।
ये भी पढ़ें- SSC Junior Engineer Recruitment 2025: किन विभागों में निकली सबसे ज्यादा भर्तियां? कौन कर सकता है आवेदन