RRB NTPC ग्रेजुएट CBT 2 रिजल्ट 2025 जारी, यहां चेक करें मेरिट लिस्ट और आगे का प्रोसेस

Published : Dec 15, 2025, 06:48 PM ISTUpdated : Dec 15, 2025, 06:53 PM IST
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2025 Out

सार

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2025 Out: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। उम्मीदवार indianrailways.gov.in और rrbbilaspur.gov.in पर रोल नंबर व जन्मतिथि से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आगे की चयन प्रक्रिया की डिटेल जानें।

RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना चयन स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों को भरा जाना है। CBT-2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जानि रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें और सफल कैंडिडेट के लिए आगे की प्रक्रिया क्या है।

RRB NTPC CBT-2 रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित RRB की वेबसाइट से देख सकते हैं। खासतौर पर RRB Bilaspur की वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले indianrailways.gov.in या rrbbilaspur.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे लिंक RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अब अपना एनरोलमेंट नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए सेव करके रख लें।

RRB NTPC CBT 2 Score Card 2025 Direct Link 

RRB CBT-2 रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

CBT-2 रिजल्ट में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां होती हैं, जैसे-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल
  • अगली प्रक्रिया के लिए क्वालिफाई किया या नहीं

रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अलग से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा, इसलिए रिजल्ट की कॉपी संभालकर रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- RRB Exam Calendar 2026: नए साल में रेलवे की 8 बड़ी भर्तियां, देखें किस महीने में कौन-सा एग्जाम? 

NTPC ग्रेजुएट लेवल की कितनी वैकेंसी और उम्र सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए कुल 8113 NTPC ग्रेजुएट लेवल पद तय किए गए हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 36 साल होनी चाहिए (1 जनवरी 2025 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। इससे जुड़ी पूरी जानकारी CEN 05/2024 नोटिफिकेशन में दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bombay HC Jobs 2025: क्लर्क से चपरासी तक 2381 वैकेंसी, कौन पात्र और कब तक करें अप्लाई 

RRB NTPC CBT-2 रिजल्ट के बाद अब आगे क्या?

जो उम्मीदवार CBT-2 में सफल हुए हैं, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चयन प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई जरूरी अपडेट छूट न जाए।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर