
RRB NTPC UG Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे लाखों कैंडिडेटों के लिए एक जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक तौर पर RRB NTPC UG City Intimation Slip जारी कर दी है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपनी एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस सिटी इंटिमेशन स्लिप में कैंडिडेट को यह बताया गया है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी, किस तारीख को होगी और किस शिफ्ट में होगी। इससे कैंडिडेट्स अपने सफर और ठहरने की तैयारी पहले से कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह कोई एडमिट कार्ड नहीं है, सिर्फ आपका एग्जाम किस शहर में और कब है यह जानकारी देने के लिए है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जोकि आमतौर पर परीक्षा से 4 दिन पहले किया जाता है।
RRB NTPC CBT 1 अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच होगी। देशभर के कई सेंटरों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख बेहद नजदीक है। ऐसे में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स इस एग्जाम की फाइनल तैयारी में लगे हैं।
इस बार NTPC UG लेवल के तहत कुल 11,558 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें शामिल पोस्ट में मुख्य तौर पर-
इस स्लिप में कैंडिडेट को ये जानकारियां मिलेंगी-
ये भी पढ़ें- BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई
RRB NTPC CBT 1 UG परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। हर शिफ्ट की समय-सीमा 1 घंटे 30 मिनट होगी। शिफ्ट और सेंटर की डिटेल्स आपको बाद में एडमिट कार्ड में मिलेंगी।
डायरेक्ट लिंक: www.rrbapply.gov.in पर जाकर आप सीधे लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे भी है।
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Direct Link
ये भी पढ़ें- Fake Job Alert: रेलवे में 30000 पदों की भर्ती का वायरल हो रहा नोटिफिकेशन है झूठा, RRB ने बताया सच