RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल रिजल्ट कब आएगा? क्या है लेटेस्ट अपडेट

Published : Sep 22, 2025, 11:22 AM IST
RRB NTPC UG Result 2025

सार

RRB NTPC UG Result 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपने RRB रीजनल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। जानिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की डेट को लेकर क्या अपडेट है।

RRB NTPC UG Result 2025 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 देने वाले लाखों उम्मीदवारों की नजर अब रिजल्ट पर टिकी हुई है। लेकिन फिलहाल रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। आरआरबी की ओर से रिजल्ट से जुड़ी कोई ऑफिशियल डेट या समय घोषित नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे जिस रीजनल RRB से अप्लाई किए हैं, उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

कब हुई थी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा और कितनी है वैकेंसी?

RRB NTPC UG परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3445 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से-

  • 2022 पद- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  • 361 पद- अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • 990 पद- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • 72 पद- ट्रेन क्लर्क के शामिल हैं।

NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो

परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर को जारी की गई थी। वहीं, ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2025 तय थी। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपए प्लस बैंक चार्जेस का भुगतान करके आपत्ति दर्ज करनी थी।

RRB NTPC UG Result 2025 कैसे चेक करें?

जैसे ही RRB NTPC UG Result 2025 जारी होगा, उम्मीदवार इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख पाएंगे-

  • अपने रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर RRB NTPC UG Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन डिटेल्स भरने होंगे।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें- Bihar STET 2025: 19 सितंबर से शुरू हुए आवेदन, 27 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें फीस और एग्जाम पैटर्न 

RRB NTPC यूजी रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

रिजल्ट डेट को लेकर अफवाहों से बचें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, RRB इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए देगा।

ये भी पढ़ें- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जारी, यहां है CBT 1 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?