SBI में 2964 सर्कल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती, 30 साल तक के ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन

Published : May 12, 2025, 06:55 PM IST
SBI CBO Recruitment 2025

सार

SBI CBO Recruitment 2025: SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट्स 9 मई से 29 मई 2025 तक sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 21-30 वर्ष है।

SBI CBO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ये वैकेंसी आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है। एसबीआई ने देशभर में सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2964 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 29 मई 2025 निर्धारित की गई है।

SBI CBO Recruitment के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। अगर आपके पास इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (IDD) है या आपने मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी अन्य प्रोफेशनल डिग्री ली है, तो भी आप पात्र माने जाएंगे।

SBI CBO Recruitment के लिए आवेदन करने की उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मतलब यह कि उम्मीदवार का जन्म 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो (दोनों तारीखें शामिल)। इसके अलावा, जिस सर्कल के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने में आपको दक्ष होना चाहिए।

SBI CBO Recruitment चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा दो भागों में होगी:

ऑब्जेक्टिव टेस्ट (120 अंक, 2 घंटे का समय)

डेस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक, 30 मिनट का समय)

ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कुल 4 सेक्शन होंगे और हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय तय होगा। वहीं, डेस्क्रिप्टिव टेस्ट में आपको अंग्रेजी में निबंध और पत्र लेखन से जुड़े दो सवाल हल करने होंगे, जिसे कंप्यूटर पर टाइप करना होगा।

SBI CBO Recruitment आवेदन फीस कितनी है?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750/- आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 से जुड़ी ज्यादा जानकारी और आवेदन का डायरेक्ट लिंक आप sbi.co.in पर देख सकते हैं।

SBI CBO Recruitment 2025 Detailed Notification

SBI CBO Recruitment 2025 Direct link

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर