
SBI Clerk Mains Result 2025 Out: जो उम्मीदवार SBI Clerk Mains Exam 2025 में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट – कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के मेन्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए देशभर में कुल 13,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की गई थी और अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। जानिए SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे चेक करें।
SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link
SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। SBI Clerk Mains Exam Pattern के अनुसार पेपर में कुल प्रश्न 190 पूछे गए थे। अधिकतम अंक 200 था। जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन से प्रश्न पूछे गए थे। नेगेटिव मार्किंग भी थी जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे गए थे।
चयन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें- UPSC CSE Prelims Result 2025: कब आएगा रिजल्ट, जानिए पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?