स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया SBI PO Mains 2022 का Admit Card, खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Published : Jan 20, 2023, 01:43 PM IST
JOBS

सार

SBI PO Mains Admit Card 2022: जो उम्मीदवार एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। SBI PO Mains Admit Card 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से एडमिट कार्ड 30 जनवरी 2023 तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर-मुख्य परीक्षा 2022 का अयोजन जनवरी/फरवरी 2023 में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उम्मीदवार इस पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रॉसेस तक पहुंच सकते हैं।

एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें

  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन में एसबीआई पीओ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक ड्रॉप डाउन बॉक्स दिखाई देगा। उम्मीदवार पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पेज पर मांगे गए लॉग इन डिटेल को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • एडमिट कार्ड को क्रॉस चेक करें और सही होने पर उस पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।

वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी को जारी किया गया था। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए संगठन में 1673 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी दूसरी डिटेल के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन और गाइडलाइंस को चेक कर सकते हैं। 

खबरें और भी हैं..

IIT-Gandhinagar के प्रोफेसर ने ट्विटर पर शेयर की 2 फोटो और बताइ ऐसी बात.. पढ़िए क्या कहा

IAS Success Story: बेहद दर्दनाक थे जिंदगी के कुछ मोड़, मगर इस लड़की ने कभी टारगेट से नहीं किया समझौता

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?