SBI पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित, जानें कैसे चेक करें, Direct Link यहां उपलब्ध है

Published : Jan 11, 2024, 01:38 PM IST
SBI PO Mains Result 2023

सार

SBI PO Mains Result 2023: एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे चेक करें।

SBI PO Mains Result 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। सभी उम्मीदवार जो प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके देख सकते हैं।

Direct link to check SBI PO Mains Result 2023

एसबीआई पीओ मुख्य परिणाम 2023 कैसे चेक करें

  • एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • करियर लिंक पर क्लिक करें और फिर करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां एसबीआई पीओ मेन्स 2023 परिणाम लिंक उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साइकोमेट्रिक टेस्ट में बैठने के पात्र होंगे।

साइकोमेट्रिक टेस्ट कब?

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार साइकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किया जाएगा और ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू (एलएचओ केंद्रों पर) 21 जनवरी से आयोजित किया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

मुख्य परीक्षा 5 और 18 दिसंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर बहाली की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 7 सितंबर से 27 सितंबर, 2023 तक किया गया था। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बीपीएससी करेगा ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती, 1051 रिक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी से, डिटेल जानें

NEET PG 2024 एप्लीकेशन फॉर्म कब आयेगा, जानिए कहां, कैसे आवेदन करें? पूरी डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें