
BPSC block agriculture officer other posts recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी की ओर स ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 1051 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी और 28 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल आगे पढ़ें।
वैकेंसी डिटेल
पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार यहां उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता डिटेल और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2024 Official Notice Check Here
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 400 अंकों के प्रश्न होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750/-, एससी/एसटी, आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला, विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- है। सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर (Crops and equivalent), असिस्टेंट डायरेक्टर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लांट प्रोटक्शन) जैसी प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रत्येक पद के लिए अलग से ₹200/-। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
NEET PG 2024 एप्लीकेशन फॉर्म कब आयेगा, जानिए कहां, कैसे आवेदन करें? पूरी डिटेल
RRC, उत्तर रेलवे में 3093 अपरेंटिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, Direct Link, डिटेल
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi