National Science Day 2026 GK Quiz: जानें CV Raman की ऐतिहासिक खोज रमन इफेक्ट, और भारत के पहले नोबेल विजेता से जुड़े 10 मजेदार जीके क्वेश्न-आंसर। विज्ञान की दुनिया की रोचक बातें। 

National Science Day 2026: हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और रिसर्च संस्थानों में खास कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की वजह है एक ऐतिहासिक खोज, रमन इफेक्ट, जिसे भारतीय वैज्ञानिक CV Raman ने 28 फरवरी 1928 को दुनिया के सामने रखा था। यह खोज इतनी महत्वपूर्ण थी कि इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। वे विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक बने। इतना ही नहीं, उन्हें 1954 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी दिया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मकसद सिर्फ एक खोज को याद करना नहीं, बल्कि देश में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को रिसर्च के लिए प्रेरित करना और विज्ञान को आम लोगों की जिंदगी से जोड़ना है। इसी मौके पर पेश है नेशनल साइंस डे, सीवी रमन और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार क्विज क्वेश्चन-आंसर।

National Science Day Quiz 2026: सवाल-जवाब में जानिए खास बातें

1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब: 28 फरवरी। यही वो दिन है जब 1928 में रमन इफेक्ट की खोज की घोषणा हुई थी।

2. यह दिन किस वैज्ञानिक खोज की याद में मनाया जाता है?

जवाब: रमन इफेक्ट। यह प्रकाश के बिखरने (Scattering of Light) से जुड़ी एक अहम खोज है।

3. सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज किस साल की थी?

जवाब: 1928, 28 फरवरी 1928 को यह ऐतिहासिक खोज सामने आई थी।

4. सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार किस वर्ष मिला?

जवाब: 1930, खोज के दो साल बाद उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।

5. सीवी रमन को नोबेल किस क्षेत्र में मिला था?

जवाब: भौतिकी (Physics)। उनकी रिसर्च प्रकाश विज्ञान (Optics) से जुड़ी थी।

6. सीवी रमन ने कौन-सा प्रतिष्ठित शोध संस्थान स्थापित किया था?

जवाब: रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Raman Research Institute)। यह संस्थान आज भी वैज्ञानिक शोध में अहम भूमिका निभा रहा है।

7. रमन इफेक्ट विज्ञान की किस शाखा से जुड़ा है?

जवाब: ऑप्टिक्स (प्रकाश विज्ञान)। यह बताता है कि जब प्रकाश किसी माध्यम से गुजरता है तो उसकी तरंगों में कैसे बदलाव आता है।

8. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पहली बार कब मनाया गया?

जवाब: 1987, भारत सरकार ने 1986 में इसकी घोषणा की और 1987 से इसे मनाया जाने लगा।

9. सीवी रमन को मिला भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा है?

जवाब: भारत रत्न। यह सम्मान उन्हें 1954 में दिया गया था।

10. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जवाब: वैज्ञानिक उपलब्धियों का जश्न मनाना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना। इस दिन देशभर में विज्ञान प्रदर्शनियां, सेमिनार और छात्र प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

क्यों खास है National Science Day 2026?

आज जब भारत अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी और मेडिकल रिसर्च में तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में यह दिन हमें याद दिलाता है कि एक भारतीय वैज्ञानिक की खोज ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक सोच है, जिज्ञासा की, प्रयोग की और नई खोज की। 28 फरवरी हमें यह संदेश देता है कि सवाल पूछना और जवाब तलाशना ही प्रगति की असली पहचान है।