Engineer Lost Job Reddit Story: अचानक नौकरी जाने के बाद इंजीनियर पर 30 लाख के लोन का ईएमआई चुकाने का बोझ बढ़ गया है। पिता 60 पार और मां बीमार हैं। ऐसे में इंजीनियर अपने माता-पिता से नौकरी जाने की बात बता नहीं पा रहा है? इंजीनियर ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर कर अपना दर्द बांटने की कोशिश की है। जानिए

Reddit Viral Story: नौकरी चले जाने के बाद एक इंजीनियर के सामने परिवार की जिम्मेदारियां और 30 लाख रुपये का कर्ज बड़ी चिंता बन गए हैं। उसने Reddit पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा कि अब लोन की किस्तें कैसे भरेगा और माता-पिता को नौकरी जाने की बात कैसे बताएगा।

घर बनाने के लिए लिया था 30 लाख का लोन

Reddit पर South-Task-4762 नाम के यूजर ने बताया कि उसके परिवार ने घर बनाने के लिए करीब 30 लाख रुपये का लोन लिया था। इस कर्ज को छह साल में चुकाना था। इंजीनियर के मुताबिक, पिछले एक साल में वह करीब 3 लाख रुपये चुका चुका है। लेकिन अब नौकरी जाने के बाद उसकी कमाई का जरिया बंद हो गया है। ऐसे में उसे आगे की किस्तों की चिंता सता रही है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उसने अभी तक अपने माता-पिता को अपनी नौकरी जाने की बात नहीं बताई है।

पिता की कमाई 17 हजार, मां भी बीमार

इंजीनियर ने बताया कि उसके पिता 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं और नौकरी से करीब 17 हजार रुपये महीने कमाते हैं। उसे चिंता है कि बढ़ती उम्र की वजह से उनके रोजगार पर भी असर पड़ सकता है। दूसरी तरफ उसकी मां भी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इसके बावजूद वह काम कर रही हैं, क्योंकि परिवार में उनकी कमाई बाकी लोगों से ज्यादा है। ऐसे में इंजीनियर को डर है कि अगर उसकी नौकरी जाने की बात सामने आई तो परिवार पर आर्थिक दबाव और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- JPMorgan में डाटा इंजीनियर की नौकरी गई, UK छोड़ गोरखपुर लौटे कैश अंसारी, वीडियो में कही दिल की बात

नई नौकरी को लेकर भी बढ़ी चिंता

नौकरी जाने के बाद अब वह नई नौकरी की तलाश को लेकर भी परेशान है। उसका कहना है कि मौजूदा जॉब मार्केट आसान नहीं है और उसे नहीं पता कि अगली नौकरी कब मिलेगी। उसकी परेशानी सिर्फ बेरोजगार होने तक सीमित नहीं है। एक तरफ 30 लाख रुपये का लोन है, दूसरी तरफ माता-पिता की जिम्मेदारी और घर का खर्च है।

ये भी पढ़ें- Green Card मिला, अमेरिका में करियर बनाया, फिर भी भारत लौट आईं भारती रमेश, बताई फैसले की पूरी वजह

यूजर्स बोले समय पर कदम उठाना जरूरी

इंजीनियर की पोस्ट पर रेडिट यूजर्स के भी रिएक्शन और संतावना भरे कंमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने कहा कि ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि कर्ज की किस्त को लेकर बैंक या लोन देने वाली संस्था से समय रहते बात की जाए। अपनी बदली हुई आर्थिक स्थिति बताकर उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ली जा सकती है। साथ ही, नई नौकरी मिलने तक गैर-जरूरी खर्चों को रोकना और आमदनी के दूसरे रास्ते तलाशना मददगार हो सकता है। एक यूजर ने लिखा- नौकरी जाना मुश्किल दौर जरूर है, लेकिन परिवार और कर्ज से जुड़ी समस्या को छिपाने के बजाय समय पर बात करना आगे की परेशानी कम कर सकता है।