Hindi

केजरीवाल आरोपमुक्त, जश्न में बेटे पुलकित भी साथ… क्या करते हैं वो?

Hindi

शराब नीति मामले में आरोपमुक्त हुए अरविंद केजरीवाल, जश्न में परिवार साथ

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को आरोपमुक्त कर दिया। फैसले के बाद केजरीवाल परिवार साथ सेलिब्रेट करता नजर आया।

Image credits: Getty
Hindi

पत्नी और बच्चों ने अरविंद केजरीवाल के गले लग किया स्वागत

जैसे ही अरविंद केजरीवाल घर पहुंचे, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उन्हें गले लगा लिया। बच्चे हर्षिता और पुलकित केजरीवाल भी गले मिले। इस बीच जानिए अरविंद केजरीवाल के बेटे के बारे में।

Image credits: Getty
Hindi

अरविंद केजरीवाल की तरह ही टैलेंटेड है उनका बेटा पुलकित केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में से हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की थी फिर UPSC पास कर IRS अफसर बने थे। उनके बेटे पुलकित केजरीवाल, पिता की तरह ही टैलेंटेड हैं।

Image credits: social media
Hindi

पुलकित केजरीवाल का शानदार बोर्ड मार्क्स

पुलकित ने साल 2019 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और CBSE बोर्ड में शानदार 96.4% मार्क्स हासिल किए।

Image credits: social media
Hindi

पुलकित केजरीवाल ने कौन से आईआईटी से की है इंजीनियरिंग

12वीं के बाद पुलकित ने IIT-JEE क्लियर किया और IIT दिल्ली में एडमिशन मिला, जहां उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहीं से उनकी बहन हर्षिता केजरीवाल ने भी इंजीनियरिंग की है।

Image credits: Getty
Hindi

पुलकित केजरीवाल का करियर

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद पुलकित केजरीवाल ने करियर की शुरुआत FinMechanics नाम की एक ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनी से की। रिपोर्ट के अनुसार वे जिम बिजनेस से भी जुड़े हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी कम टैलेंटेड नहीं

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी कम नहीं उन्होंने 10वीं में 98% और 12वीं में 96% मार्क्स स्कोर किए थे। फिर IIT दिल्ली से केमिकल ब्रांच से बीटेक की डिग्री ली।

Image credits: Getty
Hindi

क्या करती है अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल

पढ़ाई के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम स्थित बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में करियर शुरु की। अब अपने पति संभव जैन के साथ बेसिल हेल्थ नाम का स्टार्टअप चला रही हैं।

Image credits: social media

CBSE Board Exams स्टूडेंट्स के लिए 1 घंटे का मैजिक रिवीजन प्लान

Grace Marks CBSE: जानिए 1-2 नंबर से फेल छात्र को कैसे मिल सकती है राहत

CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें

बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके