Hindi

CBSE Board Exams स्टूडेंट्स के लिए 1 घंटे का मैजिक रिवीजन प्लान

Hindi

रिवीजन करने की 1 घंटे की स्मार्ट स्ट्रैटेजी

CBSE Board Exams 2026 जारी है। किसी भी विषय के एग्जाम से पहले रिवीजन के समय सिलेबस देख घबराहट होना तय है। लेकिन सही प्लान से 1 चैप्टर 1 घंटे में रिवाइज कर सकते हैं। जानिए कैसे।

Image credits: Getty
Hindi

पहले 10 मिनट फटाफट रीडिंग करें

सबसे पहले चैप्टर को तेजी से पढ़ें। हेडिंग, सबहेडिंग, बॉक्स और हाइलाइटेड लाइन पर ध्यान दें। इससे दिमाग को पूरा चैप्टर का मैप मिल जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

अगले 15 मिनट शॉर्ट नोट्स बनाएं

अब कॉपी में सिर्फ की-वर्ड्स और फॉर्मूले लिखें। लंबा नहीं, छोटा और काम का। यही नोट्स आखिरी समय में आपकी लाइफसेवर बनेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

अब 15 मिनट सवालों पर फोकस करें

अब पिछले साल के प्रश्न या बैक एक्सरसाइज हल करें। समझ आए कि एग्जाम में सवाल कैसे घूमाकर पूछे जाते हैं। यहीं असली तैयारी होती है।

Image credits: Getty
Hindi

10 मिनट कमजोर टॉपिक पढ़ें

जहां अटके, वही दोबारा पढ़ें। पूरी किताब नहीं, सिर्फ वही हिस्सा। इससे टाइम भी बचेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

Image credits: Getty
Hindi

5 मिनट खुद को टेस्ट करें

किताब बंद करें और खुद से पूछें, इस चैप्टर का मुख्य पॉइंट क्या है? अगर समझा सकते हैं, तो तैयारी सही दिशा में है।

Image credits: Getty
Hindi

आखिरी 5 मिनट रिवीजन राउंड

आखिर में अपने शॉर्ट नोट्स एक बार फिर देखें। 1 घंटे में चैप्टर दिमाग में सेट हो जाएगा। ऐसे रिवीजन करने से एग्जाम से पहले तैयारी पक्की होगी और कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा दे पाएंगे।

Image credits: Getty

Grace Marks CBSE: जानिए 1-2 नंबर से फेल छात्र को कैसे मिल सकती है राहत

CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें

बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके

Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास