SBI PO मेन्स रिजल्ट 2025 कब जारी होगा, कैसे चेक करें? जानें नियुक्ति और बॉन्ड रूल

Published : Sep 24, 2025, 04:49 PM ISTUpdated : Sep 24, 2025, 04:56 PM IST
sbi po mains result 2025

सार

SBI PO Main Exam 2025 का रिजल्ट जल्द ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर घोषित होने वाला है। जानिए कि रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करना है। सफल उम्मीदवारों के लिए नेक्स्ट प्रोसेस क्या होगा, नियुक्ति और बॉन्ड नियम क्या हैं?

SBI PO Mains Result 2025 Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में 15 सितंबर 2025 को Probationary Officer (PO) Main Examination आयोजित किया था। इस परीक्षा में देशभर से शामिल हजारों उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जोकि अब खत्म होने वाला है। SBI की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट अबतक सामने नहीं आया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अगले चरण यानी साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए पात्र होंगे। बता दें कि SBI रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी करेगा। जानिए रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोर और रिजल्ट स्टेटस कैसे और कहां चेक कर सकते हैं।

SBI PO मेन्स रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल कैंडिडेट सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं और एक्टिव Result Link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Registration Number, Password और Captcha डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ये भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए आवेदन 26 सितंबर से, जानिए कैटेगरी वाइज उम्र सीमा 

SBI PO के कितने पदों पर होगी भर्ती?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती के माध्यम से कुल 541 उम्मीदवारों को Probationary Officer के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इनमें से 500 नियमित पोस्ट और 41 बैकलॉग पोस्ट के लिए हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की बात करें तो इसमें-

  • जनरल- 203
  • ओबीसी- 135
  • ईडब्ल्यूएस- 50
  • एससी- 37
  • एसटी- 75 पद शामिल हैं।

SBI बैंक पीओ नियुक्ति और बॉन्ड नियम क्या हैं?

SBI ने अब नियुक्ति के समय 2 लाख रुपए का बॉन्ड अनिवार्य कर दिया है। यदि उम्मीदवार 3 साल के भीतर नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें 2 लाख रुपए जमा करना होगा। यह नियम सभी चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगा।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 30 से 40 उम्र वाले भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी, जानें किन-किन सेक्टर में मौके?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ceasefire से Mayday तक... गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च हुए इन 10 शब्दों के मतलब क्या आप जानते हैं?
UP Holiday Calendar 2026: जानें नए साल में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और दफ्तर