
Government jobs for 30 to 40 Years Old: अक्सर लोगों के मन में यह बात रहती है कि सरकारी नौकरी की तैयारी सिर्फ 21 से 25 साल की उम्र तक ही की जा सकती है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आज भी कई ऐसे विभाग और सेवाएं हैं जहां 30 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आराम से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा 28 से लेकर 40 साल तक अलग-अलग विभागों और पदों के हिसाब से तय की जाती है। मतलब साफ है, अगर आपने ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री की है, तो 30-40 साल की उम्र तक भी सरकारी नौकरी पाना बिल्कुल संभव है।
बहुत से लोग पढ़ाई के बाद तुरंत तैयारी नहीं कर पाते क्योंकि वे किसी नौकरी या पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझ जाते हैं। लेकिन कई सरकारी नौकरी का दरवाजा 40 की उम्र तक भी खुला रहता है। बैंकिंग, टीचिंग, रेलवे, हेल्थ डिपार्टमेंट, स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन और ज्यूडिशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर में 30 से 40 की उम्र तक भी मौके हैं। इसके अलावा OBC, SC, ST, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों को आरक्षण नियमों के तहत आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाती है।
राज्य लोक सेवा आयोग (PSC Exams): कई राज्यों में अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 साल तक होती है।
टीचर भर्ती: TET, CTET या UGC-NET पास करने के बाद स्कूल और कॉलेज लेक्चरर की नौकरी मिल सकती है।
रेलवे और बैंकिंग सेक्टर: कई पदों पर 33 से 35 साल तक की उम्र वालों को मौका मिलता है।
न्यायिक सेवा (Judicial Services): लॉ ग्रेजुएट्स के लिए 35-40 साल तक की उम्र में सिविल जज जैसे पद मिल सकते हैं।
हेल्थ डिपार्टमेंट: डॉक्टर, नर्स, मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट पदों पर 35–40 साल तक भर्ती होती है।
अन्य विभाग: SSC CGL (कुछ पदों पर 32 साल तक), राज्य पुलिस सेवाएं और प्रशासनिक पदों पर भी अवसर हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: महिलाओं के लिए 2,496 पद आरक्षित, फिजिकल स्टैंडर्ड्स क्या हैं?
सही जानकारी जुटाएं: हर भर्ती नोटिफिकेशन की उम्र सीमा और नियम ध्यान से पढ़ें।
स्टडी स्ट्रैटेजी बनाएं: सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी, हिंदी जैसे बेसिक विषयों पर पकड़ मजबूत करें।
टाइम मैनेजमेंट करें: रोज 6-7 घंटे पढ़ाई और प्रैक्टिस के लिए निकालें।
पिछले प्रश्नपत्र हल करें: पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने का यह सबसे बेहतर तरीका है।
फिटनेस पर ध्यान दें: कई नौकरियों में मेडिकल और फिजिकल फिटनेस जरूरी होती है।
ये भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए आवेदन 26 सितंबर से, जानिए कैटेगरी वाइज उम्र सीमा