SBI SCO भर्ती 2025: 150 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

Published : Jan 04, 2025, 06:00 PM IST
Bank Job

सार

SBI ने 150 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

SBI SCO Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 150 Specialist Cadre Officer (SCO) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 है।

SBI SCO भर्ती 2025: पात्रता मापदंड

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) द्वारा जारी किया गया "फॉरेक्स" प्रमाण पत्र 31 दिसंबर 2024 से पहले का होना अनिवार्य है।

SBI SCO भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू द्वारा किया जाएगा।
  • इंटरव्यू में कुल 100 अंक होंगे और SBI द्वारा निर्धारित अर्हता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों का स्कोर समान होता है, तो आयु में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढें: अरविंद केजरीवाल का JEE एडवांस्ड रैंक, इंजीनयरिंग ब्रांच और IIT कॉलेज

SBI SCO भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/EWS/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹750
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है।

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान प्रक्रिया के दौरान कोई भी लेन-देन शुल्क उम्मीदवार द्वारा ही वहन किया जाएगा।

ये भी पढें: क्या करती हैं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, कितनी पढ़ी-लिखी?

SBI SCO भर्ती 2025: आवेदन कैसे करें?

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in के करियर सेक्शन में जाएं।
  • "Current Openings" विकल्प पर क्लिक करें और "SBI SCO Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
  • अधिक जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें- भारत का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट महाराष्ट्र में, पहले नंबर पर कौन?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर