XAT 2025: MBA एंट्रेंस टेस्ट 5 जनवरी को, एग्जाम डे गाइडलाइंस और पैटर्न

Published : Jan 04, 2025, 03:57 PM IST
XAT 2024 registration

सार

XAT 2025 परीक्षा 5 जनवरी को होगी। एडमिट कार्ड xatonline.in से डाउनलोड करें। परीक्षा पैटर्न, दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण जानकारी यहां देखें।

XAT 2025 Guidelines: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) 5 जनवरी 2025 को जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2025) आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में MBA और PGDM प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। अगर आप XAT 2025 में शामिल हो रहे हैं और अब तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो xatonline.in पर जाकर इसे तुरंत डाउनलोड करें। यह परीक्षा उम्मीदवारों की लॉजिकल, मैथ्स, लैंग्वेज और जेनरल नॉलेज स्किल चेक करने के लिए डिजाइन की गई है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। बेहतर प्रदर्शन के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। जानिए परीक्षा के दिन के लिए अहम गाइडलाइंस, पैटर्न और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

XAT 2025: परीक्षा के दिन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है।

मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य: सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।

हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड संभालें: परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड को परीक्षक से हस्ताक्षरित कराना और इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि यह एडमिशन के समय दिखाना होगा।

XAT 2025: परीक्षा केंद्र

XAT 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट देने की सलाह दी जाती है।

XAT 2025: परीक्षा पैटर्न

XAT 2025 में चार सेक्शन होंगे, जो उम्मीदवारों के विभिन्न स्किल को परखने के लिए डिजाइन किए गए हैं-

वर्बल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग: भाषा की समझ और तार्किक सोच की परीक्षा।

डिसीजन मेकिंग: नैतिक निर्णय और प्रॉब्लम सॉल्विक कैपिसिटी।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डेटा इंटरप्रिटेशन: मैथ्स और एनालिटिकल स्किल की जांच।

जनरल अवेयरनेस: समसामयिक घटनाओं, बिजनेस ट्रेंड्स और फाइनेंस पर नॉलेज।

XAT 2025: क्यों है खास?

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे भारत के टॉप बिजनेस स्कूल PGDM और MBA प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए मान्यता देते हैं।

ये भी पढ़ें

क्या करती हैं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, कितनी पढ़ी-लिखी?

क्या सच में सदियों तक जिंदा रहता है किंग कोबरा? जानिए हकीकत

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?