
School Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है और हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल की लड़कियां एक-दूसरे के साथ बेल्ट से लड़ाई करती दिख रही हैं, जबकि लड़के उनके पीछे डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने नेटिजन्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @.palshab. द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें पांच से छह लड़कियां बेल्ट से आपस में मारपीट करती दिख रही हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि लड़कियों के बीच लड़ाई हो रही है, जबकि चारों ओर स्कूल के लड़के और लड़कियां खड़े हैं। कुछ लोग इस लड़ाई को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कई लोग सिर्फ तमाशा देखने और डांस करने में मस्त हैं।
यह वीडियो स्कूल के बाहर का दिख रहा है, क्योंकि छात्रों के यूनिफार्म अलग-अलग हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना स्कूल के पास कहीं हुई होगी। वीडियो में लड़कियों की लड़ाई बेल्ट और हाथों से हो रही है और लड़के इसका मजा ले रहे हैं।
जबसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस लड़ाई को बढ़ावा देने वाले लड़कों पर सवाल उठाए हैं, जो डांस कर रहे थे और लड़ाई को शांत करने की बजाय इसे और बढ़ावा दे रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने लड़ाई के कारणों और इसके बारे में अधिक जानकारी जानने की इच्छा जताई है। इस वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि क्या ऐसी लड़ाईयों को बढ़ावा देना सही है और क्या स्कूलों में इस पर रोक लगाने की जरूरत है? इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें
सबसे ज्यादा हवाई अड्डे वाले दुनिया के टॉप 5 देश, जानें कौन सबसे आगे?
दुनिया के किस देश में CA की सैलरी सबसे अधिक? जानिए भारत में कितनी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi