दुनिया के किस देश में CA की सैलरी सबसे अधिक? जानिए भारत में कितनी

Published : Dec 28, 2024, 05:01 PM ISTUpdated : Dec 28, 2024, 05:02 PM IST
where ca earn most salary

सार

CA Salary in India vs Abroad: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की सैलरी दुनियाभर में काफी अच्छी मानी जाती है। जानिए भारत और दुनिया के टॉप देशों में सीए कितना कमाते हैं और इस प्रोफेशन में कैसे जा सकते हैं।

CA Salary in India vs Abroad: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की नौकरी न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले करियर में से एक मानी जाती है। यह प्रोफेशन कंपनियों के वित्तीय मामलों को संभालने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत में CA बनने के लिए यह कोर्स सबसे कठिन माना जाता है, जिसे पूरा करने में 4.5 से 5 साल लगते हैं। जानिए दुनिया के टॉप 10 देशों के बारे में जहां सीए की सैलरी सबसे ज्यादा है।

भारत में CA की सैलरी कितनी होती है?

  • शुरुआती सैलरी: नए सीए की सैलरी ₹8-9 लाख प्रति वर्ष से शुरू होती है।
  • अनुभव के बाद सैलरी: अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी ₹50-60 लाख सालाना तक पहुंच सकती है।

CA के काम के क्षेत्र

  • टैक्सेशन
  • ऑडिटिंग
  • बजट प्लानिंग
  • फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  • बिजनेस स्ट्रैटेजी

सीए की सबसे ज्यादा सैलरी कहां?

चार्टर्ड अकाउंटेंट की सैलरी अलग-अलग देशों में काफी अलग होती है। आइए जानते हैं किस देश में कितना मिलता है:

  • स्विट्जरलैंड: ₹98.26 लाख प्रति वर्ष यह देश CA की सैलरी के मामले में सबसे आगे है।
  • केमैन आइलैंड्स: ₹93.79 लाख प्रति वर्ष यहां भी सीए को शानदार सैलरी और बेहतरीन काम का माहौल मिलता है।
  • लक्समबर्ग: ₹68 लाख प्रति वर्ष छोटे लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत इस देश में सैलरी आकर्षक है।
  • अमेरिका: ₹80 लाख से ₹1.03 करोड़ प्रति वर्ष अमेरिका में सीए की सैलरी लोकेशन और अनुभव के आधार पर तय होती है।
  • ऑस्ट्रेलिया: ₹58.21 लाख प्रति वर्ष
  • जर्मनी: ₹50.91 लाख प्रति वर्ष
  • कनाडा: ₹49.52 लाख प्रति वर्ष
  • यूके (ब्रिटेन): ₹42.48 लाख प्रति वर्ष
  • जापान: ₹35.97 लाख प्रति वर्ष
  • यूएई: ₹25.11 लाख प्रति वर्ष

CA की सैलरी क्यों है इतनी ज्यादा?

  • चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनियों के बजट, टैक्स, और ऑडिटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभालते हैं।
  • यह प्रोफेशन दुनियाभर में हर कंपनी के लिए जरूरी होता है।
  • एक अनुभवी सीए को कंपनियां ऊंची सैलरी पर हायर करती हैं क्योंकि वे कंपनी के मुनाफे और खर्च को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

भारत में CA कैसे बनें?

फाउंडेशन कोर्स (8 महीने):

इसमें अकाउंटिंग और फाइनेंस की बेसिक जानकारी दी जाती है।

इंटरमीडिएट कोर्स (9 महीने):

इसमें एडवांस अकाउंटिंग और टैक्सेशन पढ़ाई जाती है।

फाइनल कोर्स (2.5 साल):

यह CA बनने का अंतिम चरण है। इसे पास करने के बाद ICAI सर्टिफिकेट मिलता है।

क्या यह प्रोफेशन आपके लिए सही है?

अगर आप मेहनती हैं और फाइनेंस में गहरी रुचि रखते हैं, तो यह करियर न केवल आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि दुनियाभर में काम करने के अवसर भी देगा।

ये भी पढ़ें

क्या करती हैं मनमोहन सिंह की तीनों बेटियां, उपिंदर, दमन और अमृत

मनमोहन सिंह ने कहां से की थी पढ़ाई? जानिए कितनी डिग्रियां

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?