
School Holidays 2025 List: साल 2025 में देशभर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टिया मई से जुलाई तक रहेगी, जबकि सर्दी की छुट्टियां दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी। यह छुट्टियां सभी स्कूलों में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि राज्य और स्कूल प्रशासन के हिसाब से इन छुट्टियों की तारीखों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। साथ ही, रेगुलर रविवार और कुछ विशेष शनिवार को छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा, पूरे साल में महत्वपूर्ण धार्मिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक अवकाश होंगे, जिनका छात्रों के शैक्षिक कैलेंडर पर सीधा असर पड़ेगा। 2025 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख कर छात्र, माता-पिता और शिक्षक इस साल की छुट्टियों की योजना सही ढंग से बना सकें। यहां है 2025 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट। जानिए वे कौन-कौन सी प्रमुख तारीखें हैं जब स्कूल बंद रहेंगे।
6 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती
14 जनवरी: पोंगल, मकर संक्रांति, हज़रत अली का जन्मदिन
17 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
2 फरवरी: बसंत पंचमी
19 फरवरी: शिवाजी जयंती
24 फरवरी: गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी: महाशिवरात्रि
13 मार्च: होलिका दहन
14 मार्च: होली
28 मार्च: जामात उल-विदा
30 मार्च: चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा
31 मार्च: रमजान ईद/ईद-उल-फित्र
6 अप्रैल: राम नवमी
10 अप्रैल: महावीर जयंती
18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
7 जून: बकरा ईद/ईद-उल-अधा
6 जुलाई: मुहर्रम, आशुरा
9 अगस्त: रक्षाबंधन
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त: श्री कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
5 सितंबर: ओणम, ईद-ए-मिलाद
29 सितंबर: महा सप्तमी
30 सितंबर: महाअष्टमी
1 अक्टूबर: महानवमी
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, दशहरा
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
10 अक्टूबर: करक चतुर्थी
20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, दीवाली
22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर: भाई दूज
5 नवंबर: गुरु नानक जयंती
24 नवंबर: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस
25 दिसंबर: क्रिसमस
स्कूल की इन छुट्टियों को कन्फर्म करने से पहले छात्रों और माता-पिता को अपनी राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन से भी छुट्टियों की लिस्ट की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
IIT-IIM से पढ़ाई, 300 Cr संपत्ति, शार्क टैंक की इस चतुर शार्क को जानिए
ग्रेजुएट्स के लिए टॉप 10 सरकारी नौकरियां, जिसमें मिलती है शानदार सैलरी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi