
SSC CGL Tier I Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier-I 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल की कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (Tier-I) दी थी, वे अब अपनी आंसर की SSC की अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स शीट्स और टेंटेटिव आंसर लिस्ट केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आंसर की में कोई गलती है या किसी प्रश्न का उत्तर सही नहीं है, तो वह आयोग को आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए एक निश्चित शुल्क भी देना होगा। जानिए कब तक दर्ज कर सकते हैं आंसर की पर ऑब्जेक्शन?
ये भी पढ़ें- MP SET 2025 नोटिफिकेशन जारी: इस दिन से करें अप्लाई, जानें कितनी लगेगी फीस?
SSC CGL Tier I Answer Key 2025 Direct Link to Download
SSC CGL Tier I Answer Key 2025 Official Notice Here
SSC CGL Tier-I 2025 की परीक्षा 12 से 26 सितंबर और कुछ केंद्रों पर 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार सीधे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 यहां से करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज करने का तरीका जानें