SSC CGL Result 2023 declared: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट की घोषणा हुई, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

SSC CGL Result 2023 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। टियर I रिजल्ट को उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे उपलब्ध है।

Anita Tanvi | Published : Sep 20, 2023 3:33 AM IST / Updated: Sep 20 2023, 09:37 AM IST

SSC CGL Result 2023 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। टियर I रिजल्ट को उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

SSC CGL Result 2023 Tier 1 Direct link

SSC CGL Result 2023 Tier 1: कटऑफ मार्क्स भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ विभिन्न पोस्ट और कैटेगरी के लिए कट ऑफ मार्क्स भी घोषित किए गए हैं। टियर I परीक्षा देश भर में 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की अगस्त में जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2023 तक थी।

SSC CGL 2023: 7500 पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 7500 पदों पर योग्य व चयनित कैंडिटेट की भर्ती की जाएगी। टियर II परीक्षा 25, 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार टियर I परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे टियर II में शामिल होने के पात्र होंगे।

SSC CGL result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

SSC CGL result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें?

SSC CGL result 2023: पासिंग मार्क्स

UR के लिए पासिंग मार्क्स 30%, OBC व EWS के लिए 25% और अन्य सभी कैटेगिरी के लिए 20% है.

लिस्ट 1

कैटेगिरी- कटऑफ

SC- 154.29292

ST- 148.98918

OBC- 166.28763

EWS- 167.18331

UR- 169.67168

OH- 147.95269

HH- 126.86400

PWD (Others)- 109.82718

लिस्ट 2

कैटेगिरी- कटऑफ

SC- 148.50911

ST- 146.65109

OBC- 165.86857

EWS- 166.06750

UR- 168.53975

OH- 132.72381

HH- 80.99998

VH- 114.60998

statistical investigator के लिए लिस्ट 3

कैटेगिरी- कटऑफ

ST- 127.32602

OBC- 152.42184

EWS- 158.76802

UR- 172.36025

HH- 49.14875

VH- 82.56201

PWD (Others)- 40.00000

SSC CGL result 2023: 113 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका

एसएससी ने कहा कि विभिन्न अदालती आदेशों के कारण 113 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है। प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया की सावधानीपूर्वक जांच की गई और जहां भी आवश्यक हो, आंसर की को संशोधित किया गया है। फाइनल आंसर की का उपयोग रिजल्ट तैयार करने के लिए किया गया है और इसे जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट्स के मार्क्स के साथ शेयर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

UGC NET December 2023 एग्जाम डेट्स की घोषणा हुई, परीक्षा 6 दिसंबर से, जानें डिटेल

IIT में एडमिशन, फिर बीच में पढ़ाई छोड़ी,आज इस वजह से फेमस है यह बिहारी

Share this article
click me!