
SSC CGL Tier-1 Result 2025 Date: इस साल SSC CGL Tier-1 परीक्षा में लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। हर साल की तरह इस साल भी उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) इस हफ्ते कभी भी Tier-1 रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। हालांकि आयोग ने अभी तक ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 2.5 महीने बाद जारी किए जाते हैं। इसलिए इस साल का रिजल्ट मध्यम दिसंबर 2025 में आने की संभावना है।
पिछले पांच सालों के SSC CGL Tier-1 रिजल्ट और परीक्षा की तारीखों पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि आयोग रिजल्ट जल्दी या देर से निकाल सकता है, लेकिन औसतन परीक्षा के 2 से 3 महीने बाद रिजल्ट जारी होते हैं।
| साल | Tier-1 परीक्षा तारीख | Tier-1 रिजल्ट जारी | परीक्षा से रिजल्ट तक का समय (दिन) |
| 2021 | अप्रैल 11-21, 2022 | जुलाई 4, 2022 | 74 |
| 2022 | दिसंबर 1-13, 2022 | मार्च 3, 2023 | 80 |
| 2023 | जुलाई 14-27, 2023 | सितंबर 19, 2023 | 54 |
| 2024 | सितंबर 9-26, 2024 | दिसंबर 5, 2024 | 70 |
| 2025 | सितंबर 12-26, 2025 | मिड दिसंबर 2025 |
रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी उपलब्ध कराई जाएंगी। SSC की वेबसाइट पर क्वालिफाइड उम्मीदवारों की सूची PDF के रूप में भी जारी होगी।
ये भी पढ़ें- BCCI Umpire बनने के लिए कौन सा एग्जाम पास करना जरूरी, जानिए कितनी होती है सैलरी?
टियर-1 में सफल उम्मीदवार अगली परीक्षा टियर-2 में शामिल होंगे। टियर-2 रिजल्ट आने के बाद आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी करेगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेरिट के अनुसार पोस्ट अलॉटमेंट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri December 2025: इस हफ्ते की टॉप 10 बड़ी सरकारी भर्तियां, जानिए कहां-कहां है मौका
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi