Forbes World’s Most Powerful Women 2025: लिस्ट में भारत की 3 दिग्गज, जानिए नंबर 1 कौन?

Published : Dec 13, 2025, 01:43 PM IST
Worlds Most Powerful Women 2025

सार

Forbes World’s Most Powerful Women 2025 की लिस्ट में भारत की तीन ताकतवर महिलाओं ने जगह बनाई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, HCL की CEO रोशनी नाडर मल्होत्रा और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ। जानिए इनकी ग्लोबल रैंकिंग, उपलब्धियां और प्रभाव।

Forbes Worlds Most Powerful Women 2025: फोर्ब्स ने अपनी World’s Most Powerful Women 2025 की नई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भारत की उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिनके फैसले करोड़ों लोगों की जिंदगी को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। इस साल की लिस्ट में भारत की तीन महिलाओं ने जगह बनाकर देश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है। राजनीति, टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर, तीनों सेक्टर में इन भारतीय महिलाओं का दबदबा साफ नजर आता है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाएं 2025 की इस साल लिस्ट में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहले नंबर पर रहीं। वे यूरोपीय आयोग की पहली महिला राष्ट्रपति हैं और उनके नेतृत्व में ऐसे कानून बनते हैं, जिनका असर 45 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ता है। उनकी ताकत और जिम्मेदारी दोनों ही ऐतिहासिक हैं। जानिए भारत की कौन सी 3 महिलाएं इस लिस्ट में शामिल हैं।

निर्मला सीतारमण: भारत में पहले नंबर पर, दुनिया में 24वां स्थान मिला

भारत की ओर से इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का, जिन्हें दुनिया में 24वां स्थान मिला है और भारत में पहले नंबर पर हैं। देश की आर्थिक नीतियों की कमान उनके हाथ में है और वे 1.4 अरब आबादी वाली अर्थव्यवस्था का बजट संभालती हैं। निर्मला सीतारमण हर साल यूनियन बजट पेश करने की जिम्मेदारी निभाती हैं और 2025 में उन्होंने इतिहास रचते हुए लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली व्यक्ति बन गई हैं। टैक्स सुधार से लेकर आर्थिक नीतियों तक, उनके फैसले सीधे आम जनता और कारोबार दोनों को प्रभावित करते हैं।

रोशनी नाडर मल्होत्रा: टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत की ताकत

इस लिस्ट में भारत की दूसरी बड़ी एंट्री हैं HCL की CEO रोशनी नाडर मल्होत्रा, जिन्हें दुनिया में 76वां स्थान मिला है। हुरुन 2025 के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये (31 अरब डॉलर) है। वे किसी लिस्टेड टेक कंपनी की कमान संभालने वाली पहली भारतीय महिला हैं। HCL जैसी दिग्गज कंपनी, जो करीब 14 अरब डॉलर का सालाना रेवेन्यू कमाती है, उसकी हर बड़ी रणनीति रोशनी नाडर के नेतृत्व में तय होती है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट

किरण मजूमदार शॉ: हेल्थकेयर में भारत की पहचान

सबसे शक्तिशाली महिलाएं 2025 की लिस्ट में भारत से तीसरे नंबर पर हैं बायोकॉन की संस्थापक, चेयरपर्सन और MD किरण मजूमदार शॉ, जिन्हें दुनिया में 83वां स्थान मिला है। करीब 3.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला मानी जाती हैं। उनकी कंपनी बायोकॉन डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं के लिए किफायती और उच्च गुणवत्ता की दवाएं बनाती है। हेल्थकेयर सेक्टर में उनका काम न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है।

ये भी पढ़ें- रुनझुन शर्मा कौन हैं, शशि थरूर संग वायरल फोटो के बाद चर्चा में क्यों

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Board Exam Preparation: बिना टेंशन ऐसे करें पढ़ाई, नंबर आएंगे शानदार
क्या छूटी हुई ट्रेन के टिकट से दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं?