Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट

Published : Dec 13, 2025, 10:50 AM IST
richest politicians in the world 2025

सार

Richest Politicians in the World 2025: साल 2025 में दुनिया के 5 सबसे अमीर राजनेताओं की लिस्ट देखें। जानिए सत्ता, राजनीति और अरबों की दौलत खड़ी करने वाले राजनेताओं के बारे में, किस नेता के पास कितनी संपत्ति और कैसे बनी उनकी नेटवर्थ।

Top 5 Richest Politicians 2025: साल 2025 के आखिर तक आई इंटरनेशनल रिपोर्ट्स और आर्थिक आकलन बताते हैं कि दुनिया के कुछ राजनेता आम लोगों की कल्पना से कहीं ज्यादा अमीर हैं। इन नेताओं की कुल संपत्ति मिलकर सैकड़ों अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है। यह सूची न सिर्फ पैसों की ताकत दिखाती है, बल्कि यह भी समझने का मौका देती है कि राजनीति और संपत्ति का रिश्ता कितना गहरा और प्रभावशाली हो चुका है। जानिए दुनिया के 5 सबसे अमीर राजनेताओं के बारे में।

व्लादिमीर पुतिन: करीब 200 अरब डॉलर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे अमीर राजनेता माना जाता है। उनकी आधिकारिक सैलरी बेहद मामूली है, लेकिन असली ताकत कथित तौर पर रूस की तेल-गैस कंपनियों और प्राकृतिक संसाधनों में छिपी बताई जाती है। महंगे महल, लग्जरी यॉट और विदेशी खातों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। 25 साल से सत्ता में रहने का असर उनकी अनुमानित संपत्ति में साफ नजर आता है।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको: करीब 9 अरब डॉलर

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको 1994 से सत्ता में हैं। उनकी दौलत को लेकर हमेशा गोपनीयता बनी रही है। अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, उनकी संपत्ति सरकारी कंपनियों, विदेशों में प्रॉपर्टी और कथित गुप्त खातों से जुड़ी हो सकती है। यही वजह है कि उन पर अक्सर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप- करीब 7.2 अरब डॉलर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कहानी बाकी नेताओं से थोड़ी अलग है। राजनीति में आने से पहले ही वे अरबपति बिजनेसमैन थे। रियल एस्टेट, होटल, गोल्फ कोर्स और ब्रांड डील्स से उनकी दौलत बनी। उनकी संपत्ति सार्वजनिक रिकॉर्ड में काफी हद तक सामने रहती है, हालांकि वैल्यूएशन को लेकर विवाद भी होते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Money Management Tips: अमीर बनना है, तो जान लें रॉबर्ट कियोसाकी के 5 गोल्डन मनी रूल्स 

किम जोंग उन- करीब 5 अरब डॉलर

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की संपत्ति का सही आंकड़ा कोई नहीं जानता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लग्जरी कारें, निजी विमान और आलीशान महल उनकी शान का हिस्सा हैं। यह दौलत राज्य नियंत्रण, खनिज व्यापार और कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी मानी जाती है, जबकि देश की आम जनता गरीबी से जूझ रही है।

शी जिनपिंग- करीब 1.5 अरब डॉलर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आधिकारिक तनख्वाह बहुत कम है, लेकिन उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों और निवेशों को मिलाकर उनकी संपत्ति अरबों में आंकी जाती है। रियल एस्टेट, टेक और खनिज सेक्टर में परिवार की हिस्सेदारी की चर्चा अक्सर होती है, हालांकि चीन में वित्तीय पारदर्शिता बेहद सीमित है।

ये भी पढ़ें- BCCI Umpire बनने के लिए कौन सा एग्जाम पास करना जरूरी, जानिए कितनी होती है सैलरी?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

देश की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में हो गया ब्लंडर, फेल हो गए 400 M.Com छात्र!
IIT Bombay के स्टूडेंट ने बताया, JEE Drop Year में 5 सबसे बड़ी गलतियां क्या करते हैं स्टूडेंट्स?