MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • Money Management Tips: अमीर बनना है, तो जान लें रॉबर्ट कियोसाकी के 5 गोल्डन मनी रूल्स

Money Management Tips: अमीर बनना है, तो जान लें रॉबर्ट कियोसाकी के 5 गोल्डन मनी रूल्स

Money Management Rules: अक्सर लोगों को लगता है कि उनकी हाई सैलरी होती, तो वे भी अमीर होते। अगर आप भी उनमें से हैं, तो यहां जानिए रॉबर्ट कियोसाकी की ‘Rich Dad Poor Dad’ किताब के 5 आसान पैसे वाले नियम, जो आपको असली मनी मैनेजमेंट सिखाते हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Dec 12 2025, 12:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
How To Build Wealth: अमीर कैसे बनें?
Image Credit : Getty

How To Build Wealth: अमीर कैसे बनें?

हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा सैलरी मिल जाए तो जिंदगी अपने आप आसान हो जाएगी और पैसा भी बढ़ता जाएगा। लेकिन रॉबर्ट कियोसाकी, अपनी मशहूर किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ में कहते हैं कि असली अमीरी सैलरी से नहीं, बल्कि सही सोच और स्मार्ट फैसलों से बनती है। इस किताब ने करोड़ों लोगों को यह समझाया है कि पैसे को सिर्फ कमाना काफी नहीं, उसे सही जगह लगाना और उसे अपने लिए काम करवाना ज्यादा जरूरी है। अगर आप भी हर महीने मेहनत करके कमाते हैं, लेकिन बचत और ग्रोथ नहीं दिखती, तो कियोसाकी के ये 5 नियम आपको नई दिशा दे सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Money Management Tips: एसेट बनाओ, लाइबिलिटी मत खरीदो
Image Credit : Getty

Money Management Tips: एसेट बनाओ, लाइबिलिटी मत खरीदो

कियोसाकी बताते हैं कि अमीर लोग वो चीजें खरीदते हैं जो उनकी जेब में पैसा डालें, जबकि बाकी लोग ऐसी चीजों पर पैसा खर्च करते हैं जो उन्हें ही खाली कर दे। हम अक्सर बड़ी कार, महंगे मोबाइल या बड़ा घर लेने को तरक्की मान लेते हैं, लेकिन असल में ये चीजें हर महीने किस्त और खर्च बढ़ाती हैं। कियोसाकी कहते हैं कि पहले ऐसी चीजें जुटाओ जो आपको हर महीने कमाई दें, जैसे किराए पर दिया घर, डिविडेंड वाला शेयर, छोटा बिजनेस या कोई ऐसी स्किल जिससे पैसे आते रहें। जब जेब में इनकम का फ्लो बन जाता है, तब चाहें महंगी कार लो या बड़ा घर, स्ट्रेस नहीं होता।

Related Articles

Related image1
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
Related image2
IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें
36
Best Money Management Tips: सिर्फ जॉब मत करो, स्किल्स भी सीखो
Image Credit : Getty

Best Money Management Tips: सिर्फ जॉब मत करो, स्किल्स भी सीखो

उनका मानना है कि नौकरी बिल चुकाती है, लेकिन स्किल्स जिंदगी बदलती हैं। वे कहते हैं कमाने के लिए काम मत करो, सीखने के लिए काम करो। इसका मतलब है कि करियर में उस स्किल पर ध्यान दो जो आपकी वैल्यू बढ़ा दे, जैसे लोगों से बात करना, सेल करना, नेटवर्क बनाना, पैसा संभालना और थोड़ा-बहुत बिजनेस समझना। ये स्किल्स धीरे-धीरे आपकी कमाई कई गुना बढ़ा देती हैं और आप सिर्फ सैलरी पर निर्भर नहीं रहते।

46
Golden Rules to Build Wealth: नुकसान रिस्क से नहीं, जानकारी की कमी से होता है
Image Credit : Getty

Golden Rules to Build Wealth: नुकसान रिस्क से नहीं, जानकारी की कमी से होता है

कियोसाकी कहते हैं कि बहुत से लोग इसलिए आगे नहीं बढ़ते क्योंकि उन्हें रिस्क से डर लगता है। जबकि अमीर लोग रिस्क नहीं, बल्कि बिना जाने-समझे फैसले लेने से डरते हैं। वे मानते हैं कि पैसा वहीं मिलता है जहां आप थोड़ा साहस दिखाते हैं, लेकिन तैयारी के साथ। इसका मतलब यह है कि थोड़ा-सा समय निकालकर निवेश के बारे में सीखो, समझो कि कौन-सा बिजनेस कैसे चलता है और फिर छोटे-छोटे कदम उठाओ। कम्फर्ट जोन में बैठकर कोई भी अमीर नहीं बना।

56
Multiple Income Streams Ideas: पैसे के पीछे मत भागो, पैसे को अपने लिए भागने दो
Image Credit : Getty

Multiple Income Streams Ideas: पैसे के पीछे मत भागो, पैसे को अपने लिए भागने दो

कियोसाकी का सबसे दमदार विचार यही है कि गरीब और मिडिल क्लास पैसे के लिए काम करते हैं, लेकिन अमीर पैसे से अपने लिए काम करवाते हैं। जब आपकी कमाई सिर्फ आपकी नौकरी पर नहीं अटकी होती, बल्कि कई छोटी-छोटी जगहों से आती है, तो आपको आजादी महसूस होती है। ये कमाई कहीं से भी आ सकती है, रॉयल्टी से, किराये से, ऑनलाइन काम से या किसी साइड बिजनेस से। जब पैसे की धारा कई जगह से बहती है, तब जिंदगी में स्थिरता भी आती है और आत्मविश्वास भी।

66
Money Management Lessons: अमीरी पहले दिमाग में बनती है, बाद में बैंक खाते में
Image Credit : Getty

Money Management Lessons: अमीरी पहले दिमाग में बनती है, बाद में बैंक खाते में

कियोसाकी कहते हैं कि दो लोग एक ही सैलरी कमा सकते हैं, लेकिन एक अमीर बन जाता है और दूसरा नहीं। फर्क सिर्फ नजरिए का होता है। जिसे मौके दिखते हैं वो आगे बढ़ता है और जो डर में फंसा रहता है वह वहीं खड़ा रहता है। वे कहते हैं कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो गिरकर भी उठते रहते हैं। उनका मशहूर वाक्य है- आप गरीब तभी होते हैं, जब आप कोशिश करना छोड़ देते हैं। यानी अगर आपका मनोबल मजबूत है और आप सीखने, बढ़ने और गलतियों से सीखने के लिए तैयार हैं, तो आर्थिक आजादी एक दिन जरूर मिलती है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स
पॉजिटिव न्यूज
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
Related Stories
Recommended image1
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
Recommended image2
IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved