MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें

IAS सुप्रिया साहू कौन हैं, जिन्हें मिला UN का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान? उनकी 6 शानदार पहलें

Who is IAS Supriya Sahu:आईएएस सुप्रिया साहू को UN का Champions of the Earth पुरस्कार 2025 मिला है। जानिए कौन हैं सुप्रिया साहू, कैसे उनके पर्यावरण कार्य, प्रोजेक्ट्स और वनीकरण ने दुनिया को प्रभावित किया। उनकी शानदार पहलों के बारे में जानें।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Dec 12 2025, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
IAS सुप्रिया साहू को मिला UN Champions of the Earth Award
Image Credit : supriyasahujs/instagram

IAS सुप्रिया साहू को मिला UN Champions of the Earth Award

तमिलनाडु की वरिष्ठ IAS अधिकारी सुप्रिया साहू को संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2025 का UN Champions of the Earth Award दिया गया। बता दें यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का सबसे बड़ा सम्मान है, जो उन लोगों को दिया जाता है जो पर्यावरण के लिए असाधारण और प्रेरणादायक काम कर रहे हों। नैरोबी में बुधवार को आईएएस सुप्रिया साहू को यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कौन हैं आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू?
Image Credit : supriyasahujs/instagram

कौन हैं आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू?

सुप्रिया साहू करीब साढ़े चार साल से तमिलनाडु के एनवायरमेंट, क्लाइमेट चेंज और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम कर रही हैं। बचपन से ही उन्हें प्रकृति से लगाव था, क्योंकि उनके पिता की नौकरी के चलते उन्हें पूरे देश में घूमने का मौका मिला। उन्हें खास तौर पर हाथियों से बेहद प्यार है। उनका इंस्टाग्राम हाथियों की तस्वीरों और वीडियो से भरा है। वे मानती हैं कि हाथी हमें परिवार, धैर्य और नेतृत्व, तीनों की सीख दे सकते हैं।

Related Articles

Related image1
2025 के 10 सबसे चर्चित IAS अफसर, जिनपर रही देश की नजर
Related image2
UPSC Interview GK 2025: रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है?
36
कैसे शुरू हुआ सुप्रिया साहु का पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सफर
Image Credit : supriyasahujs/instagram

कैसे शुरू हुआ सुप्रिया साहु का पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सफर

30 साल की अपनी प्रशासनिक सेवा में उन्होंने भारत की जैव-विविधता को करीब से देखा है और यह भी देखा है कि प्लास्टिक और लापरवाही ने प्रकृति को कितना नुकसान पहुंचाया है। नीलगिरि में कलेक्टर रहते हुए जब उन्होंने जानवरों को प्लास्टिक खाते देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि 'धरती वाकई घुट रही है' और वही पल उनके लिए जीवन बदलने वाला साबित हुआ।

46
IAS सुप्रिया साहू को प्रकृति को बचाने के काम में गांववालों और बच्चों से मिली मदद
Image Credit : supriyasahujs/instagram

IAS सुप्रिया साहू को प्रकृति को बचाने के काम में गांववालों और बच्चों से मिली मदद

सुप्रिया साहू का सफर सिर्फ एक अधिकारी का नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच का सफर है जो मानती है कि प्रकृति हमारी जिम्मेदारी है। वह खुद कहती हैं कि उनकी प्रेरणा उन गांववालों और बच्चों से आती है, जिन्होंने उनके साथ खड़े होकर प्रकृति को बचाने का काम किया। मंगलूव की सफाई से लेकर जंगलों के संरक्षण तक, हर कदम पर समुदाय ने उनका साथ दिया और सुप्रिया साहू ने इस सहयोग को एक बड़े आंदोलन में बदल दिया।

56
आईएएस सुप्रिया साहू की पहल ने पैदा किए लाखों ग्रीन जॉब्स
Image Credit : supriyasahujs/instagram

आईएएस सुप्रिया साहू की पहल ने पैदा किए लाखों ग्रीन जॉब्स

UN के अनुसार साहू को यह सम्मान इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने तमिलनाडु में क्लाइमेट एक्शन को जमीन पर उतारा, बड़े पैमाने पर इकोसिस्टम को रिस्टोर किया और सस्टेनेबल कूलिंग मॉडल को पूरे राज्य में सफल बनाया। उनकी पहल ने न सिर्फ लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर की, बल्कि तमिलनाडु को Nature-Based Solutions का ग्लोबल मॉडल बना दिया। UN ने यह भी बताया कि उनके काम ने लाखों हरित रोजगार (Green Jobs) पैदा किए और करीब 12 मिलियन लोगों की जलवायु सहनशीलता को मजबूत बनाया।

66
सुप्रिया साहू की सबसे अहम पहलें
Image Credit : supriyasahujs/instagram

सुप्रिया साहू की सबसे अहम पहलें

  • 2000 में ‘ऑपरेशन ब्लू माउंटेन’ की शुरुआत: इस का लक्ष्य था, नीलगिरि से सिंगल-यूज प्लास्टिक खत्म करना, जब देश में इस मुद्दे पर बहुत कम चर्चा होती थी।
  • तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेट कंपनी की स्थापना: ये संस्था तटीय इलाकों की सुरक्षा, जलवायु जोखिम कम करने और प्रकृति आधारित समाधान लागू करने पर काम करती है।
  • कूल रूफ प्रोजेक्ट: उन्होंने 200 ग्रीन स्कूलों में कम लागत वाले कूल रूफ मॉडल लागू किए, जिससे गर्मी कम हुई और बच्चों के पढ़ने के माहौल में सुधार आया।
  • 100 मिलियन पेड़ और 65 नए रिजर्व फॉरेस्ट: उनके नेतृत्व में राज्य ने बड़े पैमाने पर वनीकरण किया।मैंग्रोव कवर दुगुना हो गया और वेटलैंड 1 से बढ़कर 20 तक पहुंच गए।
  • लुप्तप्राय प्रजाति संरक्षण कोष: 60 मिलियन डॉलर की इस फंडिंग से दुर्लभ प्रजातियों की सुरक्षा को नई दिशा मिली।
  • चेन्नई में नेचर-फर्स्ट अर्बन प्लानिंग: उन्होंने शहरों में विकास का मॉडल ऐसा बनाया, जिसमें प्रकृति को केंद्र में रखा गया। जैसे वेटलैंड प्रोटेक्शन, हीट-रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर और जैव-विविधता आधारित प्लानिंग।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
पॉजिटिव न्यूज
सफलता की कहानी
राष्ट्रीय समाचार
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
Related Stories
Recommended image1
2025 के 10 सबसे चर्चित IAS अफसर, जिनपर रही देश की नजर
Recommended image2
UPSC Interview GK 2025: रविवार को छुट्टी क्यों मिलती है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved