
SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 1340 पदों पर जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी निकाली है। अगर आपने सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और लंबे समय से किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो SSC JE भर्ती 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। जानिए इस भर्ती के जरिए कहां मिलेगी नौकरी, कौन कर सकता है आवेदन, सैलरी कितनी होगी और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? पूरी डिटेल
SSC JE भर्ती 2025 के जरिए ये जूनियर इंजीनियर पद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD), रेलवे विभाग, जल आयोग, रक्षा मंत्रालय और अन्य केंद्रीय विभागों में भरे जाएंगे। यानी पोस्टिंग देश के किसी भी कोने में हो सकती है।
SSC JE वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। डिग्री/डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी जरूरी है। फाइनल ईयर वाले कैंडिडेट इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
SSC JE भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं OBC को 3 साल और SC/ST को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
SSC JE भर्ती 2025 एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को ₹100 देने होंगे। SC/ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।
SSC JE भर्ती की नौकरी Group-B (Non-Gazetted) पोस्ट के तहत आती है। इसका पे स्केल ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल-6) होगा। साथ ही DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।
SSC JE भर्ती प्रक्रिया में चयन तीन स्टेप में होगा। Paper-1 (प्रारंभिक परीक्षा) जोकि ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। Paper-2 (मुख्य परीक्षा) है, जो लिखित डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। लास्ट स्टेप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का होगा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi