Success Story: सिर्फ 21 की उम्र, कॉलेज ड्रॉपआउट और बना डाला पहला AI ट्यूटर, कौन है Quddus Pativada

Published : Jul 19, 2025, 03:29 PM ISTUpdated : Jul 19, 2025, 03:42 PM IST
Quddus Pativada

सार

Success Story: एक कॉलेज ड्रॉप आउट लड़का UAE के एजुकेशन सिस्टम में क्रांति ला रहा है। इसने मात्र 21 साल की उम्र में एक ऐसा AI टयूटर बनाया है, जो UAE के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम से जुड़ा है। जानिए कौन है यह लड़का और क्या है उसका AI ट्यूटर।

Quddus Pativada Success Story: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एजुकेशन सिस्टम बहुत ही तेजी से डेवलप हो रहा है। यह एक ऐसा देश बन चुका है, जहां का नेशनल करिकुलम AI ट्यूटर MyASI के साथ जुड़ा है। यह AI ट्यूटर किसी इंसान की तरह स्टूडेंट्स को गाइड कर सकता है और पढ़ा सकता है। इस क्रांति के पीछे हाथ है 21 साल के Quddus Pativada का जो खुद एक कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। जानिए कौन है Quddus Pativada (कुद्दुस पाटिवाड़ा) जिन्होंने दुनिया का पहला AI ट्यूटर सिस्टम तैयार किया है।

कौन हैं Quddus Pativada?

कुद्दुस पाटिवाड़ा एक 21 साल के युवक हैं, जो दुबई में रहते हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रख दिया था। जब वो स्कूल में पढ़ रहे थे। तभी उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह से इसी पर ध्यान देना शुरू कर दिया। उनकी कंपनी का नाम है ASI और वो इसके फाउंडर और CEO हैं। उन्होंने अपनी 5 लोगों की टीम के साथ मिलकर 73,500 दिरहम खर्च करके MyASI को तैयार किया। शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म का नाम था DigestAI, जो बाद में डेवलप होकर एक ट्यूटर प्लेटफॉर्म बन गया।

क्या है MyASI?

MyASI एक AI बेस्ड ट्यूटर सिस्टम है, जिसे खासतौर पर UAE में रहने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को होमवर्क, परीक्षा की तैयारी और सिलेबस कवर करने में मदद करना है। यह टूल इतना स्मार्ट है कि यह बच्चों के सवालों का जवाब सोच-समझ कर देता है और उन्हें समझने में भी मदद करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिस्टम UAE के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के साथ मिलकर बनाया गया है, यानी यह देश के ऑफिशियल सिलेबस से पूरी तरह मेल खाता है। इस तरह यह किसी देश के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम से जुड़ा दुनिया का पहला AI ट्यूटर है। Quddus का बनाया ये ट्यूटर सिस्टम इतना इफेक्टिव है कि इसे दुनिया के टॉप AI एजेंट सिस्टम में गिना जा रहा है। खास बात ये है कि MyASI की परफॉर्मेंस OpenAI के Genspark से भी बेहतर मानी जा रही है। 

MyASI से कितने बच्चों को मिल रही है मदद?

2023 में MyASI ने 40 लाख से ज्यादा छात्रों के सवालों के जवाब दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये टूल कितना पॉपुलर हो चुका है और छात्रों की पढ़ाई में कितना उपयोगी साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें- NEET Counselling 2025: 550-600 स्कोर पर कौन से सरकारी कॉलेज में मिलेगी एमबीबीएस सीट, स्टेटवाइज कटऑफ

AI ट्यूटर क्या होता है?

AI ट्यूटर एक ऐसा डिजिटल लर्निंग टूल होता है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से छात्रों को पढ़ाई में पर्सनलाइज्ड गाइडेंस देता है। यह बच्चों की जरूरतों को समझकर उनके हिसाब से कंटेंट देता है और उन्हें सीखने में आसान बनाता है। ये टूल डेटा एनालिसिस, रीजनिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी क्षमताओं के साथ काम करता है।

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाना है कुद्दुस पाटिवाड़ा का सपना

खलीजटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुद्दुस पाटिवाड़ा का लक्ष्य है कि वह मानव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial & Human Intelligence) के सही संतुलन से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएं। उनका मानना है कि तकनीक का सही उपयोग करके हर छात्र को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है, चाहे वो कहीं भी क्यों न हो।

ये भी पढ़ें- कैसे शुरू करें गेमिंग में करियर? 6 से 12 महीने का शॉर्ट-टर्म कोर्स और होने लगेगी शानदार कमाई

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें