
UPSC GK Questions with Answers in Hindi: UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, NDA, CDS समेत विभिन्न स्टेट लेवल कंपीटिटिव एग्जाम्स में की तैयारी लाखों छात्र करते हैं और हर साल बड़ी संख्या में परीक्षा में शामिल भी होते हैं। इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए सामान्य अध्ययन और जनरल नॉलेज सबसे अहम है। चाहे वह किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा, हर स्तर पर GK से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति, संविधान, करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न अक्सर छात्रों के सफलता और असफलता के बीच का अंतर तय करते हैं। जनरल नॉलेज न केवल आपका स्कोर बढ़ाता है, बल्कि इंटरव्यू राउंड में आपके आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। इसलिए यहां आपके लिए लेकर आए हैं 50 बेहद महत्वपूर्ण GK प्रश्न और उनके उत्तर। ये प्रश्न UPSC के साथ-साथ SSC CGL, CHSL, Banking, रेलवे और अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षा में बार-बार पूछे जा चुके हैं और आगे भी पूछे जा सकते हैं। आप किसी भी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपका सामान्य ज्ञान मजबूत हो और आप हर सवाल का आत्मविश्वास से जवाब दें, इन 50 General Knowledge Questions के उत्तर जरूर याद कर लें।
1 भारत के पहले राष्ट्रपति का नाम क्या था?
उत्तर- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2 भारत कब कब आजाद हुआ था?
उत्तर- 15 अगस्त 1947
3 क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?
उत्तर- राजस्थान
4 वर्ल्ड का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है?
उत्तर- माउंट एवरेस्ट
5 भारत का राष्ट्रीय पशु कौन?
उत्तर बाघ
6 भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन?
उत्तर- मोर
7 भारत के पहले उपग्रह का नाम क्या था?
उत्तर- आर्यभट्ट
8 भारत का संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर- 26 जनवरी 1950
9 UNO की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 24 अक्टूबर 1945
10 विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
उत्तर- एशिया
11 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का असली नाम क्या था?
उत्तर- मणिकर्णिका
12 साइमन कमीशन भारत कब आया था?
उत्तर- 1928
13 गांधीजी ने कब शुरू की थी दांडी यात्रा?
उत्तर- 12 मार्च 1930
14 जय जवान, जय किसान का नारा किसने दिया था?
उत्तर- लाल बहादुर शास्त्री
15 भारत छोड़ो आंदोलन कब हुआ था?
उत्तर- 8 अगस्त 1942
16 गंगा नदी का उद्गम स्थल कहां है?
उत्तर- गोमुख, उत्तराखंड
17 भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
उत्तर- गंगा
18 सूर्य से सबसे निकटतम ग्रह कौन-सा है?
उत्तर- बुध
19 धरती पर सबसे अधिक ऑक्सीजन कौन-सी वनस्पति देती है?
उत्तर- शैवाल (Algae)
20 नीला ग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर- पृथ्वी
21 मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?
उत्तर- यकृत (Liver)
22 D.N.A. की खोज किसने की थी?
उत्तर- वाटसन और क्रिक
23 कंप्यूटर का जनक किसे कहते हैं?
उत्तर- चार्ल्स बैबेज
24 प्रकाश वर्ष किसे मापने की इकाई है?
उत्तर- दूरी
25 हृदय किस अंग से जुड़ा होता है?
उत्तर- रक्त संचार प्रणाली
26 भारतीय का संविधान किसने लिखा था?
उत्तर- डॉ. भीमराव अंबेडकर
27 भारत में कितनी प्रकार की सरकार होती है?
उत्तर- तीन तरह की- केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकार
28 भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहां है?
उत्तर- नई दिल्ली
29 भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर- 5 वर्ष
30 भारतीय संसद के कितने सदन होते हैं?
उत्तर- दो (लोकसभा और राज्यसभा)
31 ओलंपिक खेलों की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- 1896, एथेंस (ग्रीस)
32 क्रिकेट में पहला विश्व कप किस देश ने जीता था?
उत्तर- वेस्टइंडीज (1975)
33 भारत का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है?
उत्तर- हॉकी
34 सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न सम्मान कब मिला था?
उत्तर- 2014
35 नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में नहीं दिया जाता?
उत्तर- गणित
36 चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सहत पर कब उतरा था?
उत्तर- 23 अगस्त 2023
37 भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर द्रौपदी मुर्मू (2025 तक)
38 G20 2023 सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की थी?
उत्तर- भारत
39 कब चली थी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस?
उत्तर- 15 फरवरी 2019
40 ISRO का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- Indian Space Research Organisation
41 भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का नाम क्या था?
उत्तर- इंदिरा गांधी
42 जन गण मन... के लेखक का नाम क्या है?
उत्तर- रवींद्रनाथ टैगोर
43 शेरशाह सूरी ने कौन-सा सड़क मार्ग बनवाया था?
उत्तर- ग्रांड ट्रंक रोड
44 हड़प्पा सभ्यता किस नदी के किनारे बसी थी?
उत्तर- सिंधु नदी
45 ताजमहल का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर- शाहजहां
46 भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर- जोग जलप्रपात (कर्नाटक)
47 चौथी पंचवर्षीय योजना कब लागू हुई थी?
उत्तर- 1969-1974
48 भारत की पहली जनगणना कब हुई थी?
उत्तर- 1872
49 ATM का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर- Automated Teller Machine
50 PAN कार्ड में PAN का मतलब क्या है?
उत्तर- Permanent Account Number