UGC NET December Exam 2025 की डेट्स घोषित, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और इंपोर्टेंट डिटेल

Published : Oct 13, 2025, 10:28 AM ISTUpdated : Oct 13, 2025, 10:31 AM IST
ugc net december 2025 exam dates

सार

UGC NET December 2025: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की एग्जाम डेट जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक आयोजित होंगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस, एग्जाम पैटर्न और जरूरी डेट्स व डिटेल।

UGC NET December 2025 Exam Date: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर सेशन 2025 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.ac.in पर जाकर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UGC NET December 2025: इंपोर्टेंट डेट्स

NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार-

  • एप्लिकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 7 नवंबर 2025
  • एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट: 7 नवंबर 2025
  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक
  • एग्जाम डेट: 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026

UGC NET December 2025 Exam Schedule Official Notice Here

UGC NET परीक्षा पैटर्न और समय

UGC NET दिसंबर परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे, पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) होंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। परीक्षा का कुल अंक भार 300 मार्क्स का रहेगा।

ये भी पढ़ें- UGC NET December 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 7 नवंबर, कैटेगरी वाइज कितनी लगेगी फीस? 

UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UGC NET December 2025 नोटिस पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online लिंक पर जाएं और अपनी डिटेल्स भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। जिसमें-

  • जनरल, अनारक्षित वर्ग: 1150 रुपए
  • OBC (NCL), EWS वर्ग: 600 रुपए
  • SC, ST, PwD, थर्ड जेंडर: 325 रुपए
  • फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जा सकेगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025: हेल्पलाइन नंबर

अगर उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा से जुड़ा कोई सवाल है, तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल के जरिए भी ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- UGC NET December 2025: आवेदन से पहले आधार समेत ये 5 डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी, देखें लिस्ट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?