UGC NET June 2023: यूजीसी नेट एग्जाम का टाइम टेबल जारी, यहां देखें direct link

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून 2023 फेज वन 13 से 17 तारीख तक का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।  कैंडिडेट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Yatish Srivastava | Published : Jun 8, 2023 5:10 PM IST

एजुकेशन डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। एग्जाम 13 से 22 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा। फेज-1 की परीक्षा 13 से 17 जून तक होगी जिसके लिए एनटीए ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। 

ugc net exam june 2023: यूजीसी नेट फेज-I एग्जाम 13, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 को होगा। पेपर वन में 100 मार्क्स के मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इसके साथ ही एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का कॉनसेप्ट नहीं रखा गया है। इससे कैंडिडेट को सवालों को अटेम्ट करने में भी दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें UGC NET Result 2023 : इस Direct Link से चेक करें यूजीसी नेट का रिजल्ट, सिर्फ एक क्लिक में…

ugc net june 2023 time table एडमिट कार्ड जल्द जारी
यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट के लिए एनटीए की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसे यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।  कैंडिडेट यहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उनको रजिस्ट्रेशन नंबर आदि इनफॉरमेशन की जरूरत होगी।  

ये भी पढ़ें. CUET PG Admitcard 2023: 9 से 11 जून के बीच होने वाले सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UGC NET June 2023 एग्जाम का समय 
यूजीसी नेट जून 2023 के एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। इसमें दो दो अलग-अलग पेपर होंगे लेकिन दोनों में कोई ब्रेक नहीं होंगे। एग्जम तीन घंटे के होंगे। कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईटी प्रूफ जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।

UGC NET Exam Date 2023: फेज 1 एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करें?

Share this article
click me!