UGC NET June 2024 के लिए अब 15 मई तक रजिस्ट्रेशन, NTA ने जारी की ऑफिशियल नोटिस

Published : May 11, 2024, 12:48 PM IST
UGC NET June 2024 registration date extended till 15 may

सार

यूजीसी नेट जून 2024 रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी गई है। अब कैंडिडेट 15 मई 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में एनटीए की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी की गई है।

UGC NET June 2024: एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून 2024 रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं और अबतक अप्लाई नहीं किया है वे यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अब 15 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए की ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया जानिए

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 15 मई, 2024 तक बढ़ा दी गई है। एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 मई से 17 मई, 2024 तक है। करेक्शन विंडो 18 मई को ओपन और 20 मई 2024 को बंद हो जाएगी।

UGC NET June 2024 Official Notice Here

UGC NET June 2024 Direct Link To Apply

इस वजह से बढ़ाई गई यूजीसी नेट 2024 रजिस्ट्रेशन की डेट

यूजीसी नेट 2024 रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने का निर्णय एनटीए को ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद लिया गया है।

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 18 जून को

आम चुनावों के कारण एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा तिथि भी स्थगित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 16 जून 2024 के बजाय अब 18 जून 2024 को आयोजित की जानी है।

यूजीसी नेट जून 2024 रजिस्ट्रेशन फीस

जेनरज कैंडिडेट- 1150 रुपये

एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर- 325 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही करना है।

यूजीसी नेट जून 2024: आवेदन कैसे करें

यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट जून 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • दिये गये फॉर्मेट में अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

Mothers Day 2024: जानिए 5 पावरफुल मां को, जो टैलेंट में भी हैं नंबर 1

मई के दूसरे सप्ताह में क्यों मनाते हैं मदर्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर