UP B.Ed JEE 2025 Result Out: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने जारी किया यूपी बीएड रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Published : Jun 16, 2025, 04:04 PM ISTUpdated : Jun 16, 2025, 04:06 PM IST
UP B.Ed JEE 2025 Result Out

सार

UP B.Ed JEE Result 2025 Out: यूपी बीएड जेईई 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपना स्कोर और रैंक चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।

UP B.Ed JEE 2025 Result Out:: जो उम्मीदवार यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 16 जून 2025 (सोमवार) को UP B.Ed JEE 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। चेक करें।

3 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी UP B.Ed JEE परीक्षा

इस बार UP B.Ed JEE 2025 परीक्षा 1 जून 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने USER ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना स्कोर देख सकते हैं।

UP B.Ed JEE Result 2025 Direct Link to download

ऐसे डाउनलोड करें UP B.Ed JEE 2025 रिजल्ट

अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए UP B.Ed JEE 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपना USER ID और पासवर्ड भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
  • आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जल्द वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
  • किसी भी अपडेट या सूचना के लिए समय-समय पर bujhansi.ac.in विजिट करते रहें।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए