UP BEd JEE रिजल्ट जारी, मनोज कुमार बने टॉपर, यहां से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

Published : Jun 25, 2024, 08:15 PM ISTUpdated : Jun 25, 2024, 08:25 PM IST
UP BEd JEE Result 2024 declared

सार

UP BEd JEE Result 2024 declared: उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

UP BEd JEE Result 2024 declared: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से 25 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 परिणाम (UP BEd JEE Result 2024) जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी यूपी बीएड जेईई परीक्षा

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 9 जून 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। कुल 90% अभ्यर्थी राज्य के 51 जिलों के 470 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। रजिस्टर्ड कैंडिडेट की संख्या 2,23,384 थी, जिनमें 1,02,016 महिलाएं, 1,21,367 पुरुष और 1 ट्रांसजेंडर शामिल थे।

UP BEd JEE Result 2024 declared direct link to download scorecard

मनोज कुमार टॉपर, मिले 344.67 मार्क्स

आर्ट्स स्ट्रीम से मनोज कुमार ने 344.67 स्कोर के साथ यूपी बीएड जेईई 2024 में टॉप किया। महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 54% है जबकि पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 46% है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, 193062 उम्मीदवारों को रैंक जारी की गई, जिनमें से 118499 आर्ट्स स्ट्रीम में, 62774 साइंस स्ट्रीम में, 10332 कॉमर्स स्ट्रीम में और 1457 एग्रीकल्चर स्ट्रीम में हैं।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर यूपी बीएड जेईई 2024 के रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब दिये गये स्थान पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल भरें।
  • क्रेडेंशियल भर कर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • अब रिजल्ट अच्छी तरह चेक करें और डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
  • भविष्य के लिए की जरूरत के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

ये भी पढ़ें

Paper leaks mess: पेपर लीक पर यूपी सरकार का सख्त कानून, दोषियों को उम्रकैद और 1 Cr तक जुर्माना

NEET PG 2024 Date: क्यों स्थगित हुई थी नीट पीजी परीक्षा, नई तारीख कब, NBE अध्यक्ष ने दी जानकारी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?