UP B.Ed JEE Result 2025: यूपी बीएड रिजल्ट जारी, जानिए कब से शुरू है काउंसलिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट

Published : Jun 16, 2025, 04:37 PM ISTUpdated : Jun 16, 2025, 04:38 PM IST
UP BED JEE Result 2025 out counselling date

सार

UP BED JEE 2025 Counselling: यूपी बीएड 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पासिंग मार्क्स और काउंसलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी यहां चेक करें। पूरी तैयारी रखें ताकि काउंसलिंग प्रोसेस में परेशानी न हो।

UP B.Ed JEE Result 2025 Out: UP B.Ed Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने UP B.Ed JEE 2025 का रिजल्ट आज, 16 जून को जारी कर दिया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए ली जाती है। अब जो उम्मीदवार इस एग्जाम में सफल हुए हैं, उन्हें आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए। आगे है यूपी B.Ed रिजल्ट पासिंग मार्क्स और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट।

UP B.Ed JEE Result 2025 कहां देखें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या यूजर आईडी की जरूरत पड़ेगी।

UP B.Ed JEE Result 2025 Direct Link

UP B.Ed JEE 2025 Passing Marks: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, उनके लिए जानना जरूरी है कि पासिंग मार्क्स अलग-अलग कैटेगरी के लिए तय किए गए हैं-

  • जनरल / ओबीसी उम्मीदवार: 400 में से कम से कम 200 अंक (50%)
  • SC / ST उम्मीदवार: 400 में से कम से कम 180 अंक (45%)
  • जो भी उम्मीदवार इन न्यूनतम अंकों को प्राप्त कर लेंगे, वही UP B.Ed 2025 काउंसलिंग के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे।

UP B.Ed Counselling 2025: क्या होती है प्रक्रिया?

रिजल्ट के बाद अब छात्रों को काउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया उम्मीदवार की रैंक, च्वाइस-फिलिंग और कॉलेज में उपलब्ध सीट्स के आधार पर होती है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति का भी पालन किया जाएगा। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी जल्द ही बीएड काउंसलिंग की डेट्स और पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर जारी करेगी।

UP B.Ed 2025 Counselling के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

रजिस्ट्रेशन के समय और काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी है-

  • यूपी बीएड जेईई 2025 की मार्कशीट
  • काउंसलिंग कॉल लेटर
  • हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन जैसे सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • अधिवास (Domicile) प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र (आधार, वोटर ID आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • इन डॉक्यूमेंट्स के बिना रजिस्ट्रेशन अधूरा माना जाएगा।

UP B.Ed Counselling 2025: कब से शुरू होगी?

फिलहाल काउंसलिंग की डेट घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें। अगर आपने UP B.Ed Entrance Exam 2025 पास कर ली है, तो काउंसलिंग के लिए तैयार हो जाइए। डॉक्यूमेंट्स की तैयारी रखें और समय पर रजिस्ट्रेशन करें।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए