
UP Board 2026 Revised Timetable Class 10 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइमटेबल जारी किया है। इस नए शेड्यूल में केवल कुछ पेपरों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि बाकी सभी परीक्षा अपने पहले घोषित टाइमटेबल के अनुसार ही आयोजित होंगी। UP Board के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस संशोधन का असर केवल तीन पेपरों पर पड़ा है। इसमें कक्षा 10 और कक्षा 12 के हिंदी, एलेमेंट्री हिंदी और संस्कृत पेपर शामिल हैं।
अब 10वीं की हिंदी और एलेमेंट्री हिंदी दोनों ही पेपर 18 फरवरी, 2026 को सुबह के शिफ्ट, 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगे। पहले हिंदी पेपर सुबह और एलेमेंट्री हिंदी दोपहर के शिफ्ट में निर्धारित था।
इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 18 फरवरी को जनरल हिंदी और हिंदी पेपर दोनों अब दोपहर के शिफ्ट 2:00 बजे से 5:15 बजे तक में आयोजित होंगे। पहले जनरल हिंदी सुबह और हिंदी पेपर दोपहर में रखा गया था। वहीं कक्षा 12 का संस्कृत पेपर, जो पहले 20 फरवरी को सुबह आयोजित होना था, अब 12 मार्च, 2026 को दोपहर के शिफ्ट 2:00 बजे से 5:15 बजे तक में होगा।
UPMSP ने स्पष्ट किया है कि इन तीन पेपरों के अलावा बाकी सभी पेपर अपने पहले घोषित टाइमटेबल के अनुसार ही होंगे।
ये भी पढ़ें- JEE Main में 300/300 मार्क्स, जानिए ओम प्रकाश का IIT सक्सेस प्लान
पहले से घोषित टाइमटेबल के अनुसार, UP Board 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2026 को समाप्त होंगी। प्रत्येक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक।
ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2026 एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च तक, कुल 23 दिन तक चलेंगी परीक्षाएं
इस साल 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं UP Board की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 27,50,945 हाई स्कूल और 24,79,352 इंटरमीडिएट छात्र हैं। यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 का संशोधित टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टूडेंट्स समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अपनी परीक्षा की तैयारी उसी के अनुसार करें।